बीच सड़क पर गोली मारकर मशहूर एक्ट्रेस की हत्या, पति-बेटी भी थे साथ
बीच सड़क पर गोली मारकर मशहूर एक्ट्रेस की हत्या, पति-बेटी भी थे साथ
Share:

रांची: झारखंड की एक एक्ट्रेस को लेकर बड़ी खबर आई है। जी दरअसल एक्ट्रेस की बंगाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है एक्ट्रेस का नाम रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया है। जी हाँ और आप सभी ने उनको झारखंड की क्षेत्रीय फिल्मों और एलबम में काम किया है। 22 साल की रिया कुमारी की हत्या पश्चिम बंगाल के हावड़ा में की गई है। आपको बता दें कि रांची-कोलकाता मार्ग पर बीते बुधवार सुबह में उन्हें गोली मारी गई। इस घटना को हावड़ा जिले बगनान का बताया जा रहा है। इस मामले में महिषरेखा पुल के पास सुबह लगभग छह बजे रिया की गोली मारी गई। ऐसा बताया जा रहा कि रिया अपने पति प्रकाश कुमार और तीन साल की बेटी के साथ कार से कोलकाता जा रही थीं।

इंटरनेट पर छाया मौनी रॉय का ये वीडियो, देखकर फटी रह जाएंगी आपकी आंखें

वहीं रिया के पति प्रकाश कुमार का कहना है कि उसकी हत्या सड़क लुटेरों ने की है, हालांकि पुलिस इसे संदिग्ध मामला मान रही है। अब रिया के पति प्रकाश से पूछताछ की जा रही है। आप सभी को रिया कुमारी झारखंड में खोरठा और क्षेत्रीय भाषाओं के अलबम में इशा आलिया के नाम से काम करती थी। आपको बता दें कि प्रकाश भी क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में और अलबम बनाते हैं। जी हाँ और उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ कार से कोलकाता जा रहे थे। उसके बाद महिषरेखा पुल के पास उन्होंने गाड़ी रोकी तो तीन बदमाश वहां हथियार लहराते हुए पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने उनसे लूटपाट की कोशिश की।

वहीं दोनों ने जब इसका इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने रिया पर गोली चला दी। इस मामले में रिया के पति ने बताया कि जैसे ही बदमाश ने गोली मारी तो उनकी पत्नी वह वहीं गिर पड़ी। इस बीच उन्होंने शोर मचाया तो बदमाश मौके से भाग खड़े हुए। इसके बाद उन्होंने थोड़ा आगे जाकर स्थानीय लोगों से मदद मांगी। वहीं वहां मौजूद लोगों ने ही पुलिस को घटना की सूचना दी। रिया को तुरंत उलुबेरिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

'यह हत्या है', तुनिशा शर्मा मामले पर बोलीं कंगना रनौत

पश्मीना रोशन संग अफेयर की ख़बरों के बीच कार्तिक पहुंच गए फ़्रांस

सुशांत की मौत पर फूटे विवेक, कहा- 'वो मुझे मार...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -