RTI एक्टिविस्ट की हत्या कर जंगल में जलाई लाश, जानिए पूरा मामला
RTI एक्टिविस्ट की हत्या कर जंगल में जलाई लाश, जानिए पूरा मामला
Share:

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बीते 41 दिनों से लापता RTI एक्टिविस्ट विवेक चौबे के क़त्ल के इल्जाम में पुलिस ने सरपंच समेत 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विवेक चौबे का कंकाल भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, अपराधी सरपंच ने अपने साथियों के साथ मिलकर विवेक चौबे की लाश को जंगल में जला दिया था।

घटना कवर्धा जिले की ग्राम पंचायत बोककरखार की है। पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 41 दिन पहले RTI कार्यकर्ता विवेक चौबे के घरवालों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस में मुकदमा दर्ज होने के बाद निरंतर विवेक की तलाश की जा रही थी, मगर काफी कोशिशों के पश्चात् भी पुलिस को सफलता नहीं मिल रही थी। पुलिस अपनी तहकीकात में जुटी हुई थी अचानक जिले के वन क्षेत्र कुंडपानी के जंगल में एक लाश जलाए जाने की खबर प्राप्त हुई। खबर देने वाले ने पुलिस को बताया कि मौके पर अब भी लाश के अवशेष अस्थियों के तौर पर पड़े हुए हैं। शक होने पर पुलिस ने अस्थियों को इकट्ठा कर तहकीकात के लिए भेज दिया। तहकीकात में अस्थियों की शिनाख्त विवेक चौबे के तौर पर हो गई।

RTI कार्यकर्ता के क़त्ल की बात कंफर्म होने पर पुलिस हत्यारों का पता लगाने में जुट गई। तहकीकात में पता चला कि विवेक चौबे के फोन की लोकेशन अंतिम बार बोककरखार के आसपास ही मिली थी। तहकीकात आगे बढ़ने पर पता चला कि आखिरी बार विवेक ने गांव के सरपंच अमित यादव से मुलाकात की थी। पुलिस ने जब अमित यादव को गिरफ्त में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने वारदात का खुलासा कर दिया। अमित यादव ने पुलिस को बताया कि RTI एक्टिविस्ट विवेक चौबे के साथ उसका पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था। इसी संबंध में विवेक उस दिन अमित के गांव आया था। उस दिन अमित ने विवेक को कुछ पैसे भी दिए थे। तत्पश्चात, विवके ने शराब के नशे में सरपंच के साथ विवाद किया। बहस के चलते विवेक ने अमित यादव की पत्नी के बारे में अपशब्द कह दिए। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया तथा सरपंच अमित यादव ने डंडे से विवेक चौबे पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। विवेक की मौत के पश्चात् अपराधी ने अपने 3 साथियों के साथ मिल कर उसकी लाश को जंगल में जला दिया तथा उसकी मोटरसाइकिल को 3 टुकड़े कर जमीन के अंदर गाड़ दिया। अपराधी की निशानदेही पर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। दरअसल, सरपंच ने इस हत्याकांड को छिपाने का पूरा प्रयास किया। उसने चालाकी के साथ लाश को जंगल में ले जाकर जला दिया तथा मोटरसाइकिल भी दफन कर दी, मगर जंगल में इंसान की जली हुईं अस्थियां देखकर किसी ने पुलिस को इस बात की खबर दे दी।

Ind Vs Ban: अय्यर-अश्विन ने तोड़ा बांग्लादेश का सपना, भारत ने बड़ी मुश्किल से जीता मीरपुर टेस्ट

Christmas Eve पर चर्च पहुंचीं ममता बनर्जी, भतीजे अभिषेक भी रहे साथ

आतंकवाद पर हिमंता सरकार का बड़ा प्रहार, पिछले 10 महीने में 53 जिहादी गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -