महिला ने टैप कर दी WhatsApp लिंक, खाते से उड़ गए 21 लाख
महिला ने टैप कर दी WhatsApp लिंक, खाते से उड़ गए 21 लाख
Share:

एक रिटायर शिक्षिका को व्हाट्सएप लिंक को टैप करना भारी पड़ गया। जी हाँ और लिंक पर टैप करते ही उन्हें ₹21 लाख का चूना लग गया। आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस का कहना है शिक्षिका को व्हाट्सएप पर एक लिंक मिला था और उस लिंक पर क्लिक करने के बाद उसका बैंक अकाउंट हैक हो गया और उसके खाते से सारे पैसे निकाल लिए गए। इस मामले को अन्नामय्या आंध्र प्रदेश का बताया जा रहा है।

जी दरअसल अन्नामय्या जिले के मदनपल्ले शहर के रेडेप्पनईडू कॉलोनी की रहने वाली वरलक्ष्मी ने अपने साथ हुए साइबर फ्रॉड की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें लगातार मैसेज आ रहे थे कि 'पैसा काट लिया गया है'। इस वजह से उसने बैंक अधिकारियों से संपर्क किया और उसे पता चला कि उसका खाता हैक कर लिया गया है और उसके खाते से 21 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। उसके बाद वरलक्ष्मी ने शनिवार को साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अब इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि व्हाट्सएप लिंक साझा करना और फिर ऐप उपयोगकर्ता का बैंक खाता हैक करना आम हो गया है। टू टाउन सर्कल इंस्पेक्टर मुरलीकृष्ण ने कहा कि साइबर अपराधी व्हाट्सएप नंबरों के लिंक भेज रहे थे और अकाउंट हैक कर रहे थे और उनके जरिए पैसे निकाल रहे थे।

इसके अलावा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "साइबर अपराधियों ने हाल ही में मदनपल्ले के एक सॉफ्टवेयर कर्मचारी ज्ञानप्रकाश के खाते से ₹12 लाख की चोरी की है। टू टाउन पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना पर मामला दर्ज किया था। अगले ही दिन, एक शिकायत प्राप्त हुई थी कि ₹21 लाख चोरी हो गए थे। इसकी जांच चल रही है।"

पेट दर्द से परेशान थी महिला, खा ली चूहे मारने की दवा और फिर..

'मैं बहुत आहत और अपमानित महसूस कर रहा हूं', रोते हुए बोले आनंद शर्मा

एक माह में दूसरी बार विवाह के बंधन में बंधा ये प्रेमी कपल, वायरल हुई तस्वीर

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -