राज कौशल के निधन से टूटे रोहित रॉय, कहा- 'माफ नहीं कर पाऊंगा'
राज कौशल के निधन से टूटे रोहित रॉय, कहा- 'माफ नहीं कर पाऊंगा'
Share:

बीते 30 जून को इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका मिला। जी दरअसल फिल्ममेकर और मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन हो गया। बीते 30 जून को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जैसे ही उनके निधन की खबर आई वैसे ही लोगों के होश उड़ गए। अब तक सामने आई तस्वीरों में मंदिरा को रोते हुए देखा गया और इसे देख सभी का दिल टूट गया। आपने देखा होगा राज कौशल के निधन को लेकर कई सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया के जरिए दुख जाहिर कर रहे हैं। इसी लिस्ट में एक नाम शामिल है अभिनेता रोहित रॉय का। वह अपने दोस्त के निधन से इस कदर टूट गए हैं कि उन्होंने कह दिया कि वो राज को जाने के लिए कभी माफ नहीं करेंगे।

जी दरअसल एक लीडिंग वेबसाइट से बात करते हुए रोहित ने राज के निधन को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर की। उन्होंने कहा- 'ऐसा कोई तरीका नहीं है जिससे राज के जाने का गम बर्दाश्त किया जा सके। वो एक खुशमिजाज, पॉजिटिव और उत्साह से पूर्ण इंसान थे। वो कभी किसी के बारे में कुछ निगेटिव नहीं कहते थे।।। ना ही किसी के पास उनके लिए कुछ निगेटिव कहने के लिए होता था। वो ऐसे दोस्त थे कि जिनके लिए लोग अपना हाथ तक देने के लिए तैयार हो जाएं। वो मुश्किल वक्त में लोगों के साथ खड़े रहते थे। मैं उन्हें बिना अलविदा कहे जाने के लिए कभी माफ नहीं कर पाऊंगा'।

 

वही इससे पहले रोहित ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर राज के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- 'आप जितने भी लोगों से मिले होंगे उन सबमें सबसे बेहतरीन इंसान।।। और अगर आप लकी थे तो आप इन्हें दोस्त कह पाए होंगे। और बस ऐसे ही बिना गुडबाय कहे वो चले गए, मैं दर्द से सुन्न पड़ गया हूं और सदमे में हूं। ये सही नहीं है, बिल्कुल सही नहीं है'।

अविका को बॉयफ्रेंड ने स्पेशल पोस्ट लिखकर दी जन्मदिन की बधाई

WTC फाइनल में क्यों हारी टीम इंडिया, सुनील गावस्कर ने बताया असली कारण

इंडस्ट्री में करीना कपूर ने पूरे किये 21 साल, फैंस को कहा धन्यवाद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -