इंडस्ट्री में करीना कपूर ने पूरे किये 21 साल, फैंस को कहा धन्यवाद
इंडस्ट्री में करीना कपूर ने पूरे किये 21 साल, फैंस को कहा धन्यवाद
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को आज कौन नहीं जानता। करीना ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अब हाल ही में करीना ने इंडस्ट्री में 21 साल पूरे कर लिए हैं। ऐसे में इस मौके पर उन्होंने अपने सोशल एकाउंट पर एक खास पोस्ट साझा किया है जो आप यहाँ देख सकते हैं। इसमें करीना ने अपनी पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' का एक वीडियो शेयर किया है। आप देख सकते हैं इस वीडियो के जरिए करीना ने इंडस्ट्री में अपने दो दशकों की जर्नी के बारे में बात की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

वैसे इस वीडियो में करीना ने जेपी दत्ता और फैंस को शुक्रिया कहा है। अपनी इस पोस्ट में करीना ने अभिनेता अभिषेक बच्चन को भी टैग किया है। आप सभी को याद हो तो करीना और अभिषेक ने एक साथ फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। यह फिल्म 30 जून साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के जरिये जेपी दत्ता ने कपूर और बच्चन के परिवार के दो स्टार किड्स को लॉन्च किया था और इस फिल्म में करीना और अभिषेक की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था लेकिन फिल्म कमाल न दिखा सकी।

वैसे इस वीडियो को शेयर कर करीना ने कैप्शन में लिखा है- '21 साल।।। आभारी, खुश, भाग्यशाली, प्रेरित, उत्साहपूर्ण।।। 21 और भी हैं।।। मैं तैयार हूं। सभी का शुक्रिया लगातार प्यार और सपोर्ट देने के लिए'। वैसे करीना के काम के बारे में बात करें तो वह जल्द ही लाल सिंह चड्ढा फिल्म में दिखाई देंगी।

क्या कपिल का शो छोड़ रहीं हैं अर्चना पूरन सिंह?, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

जब देश 'कोरोना वैक्सीन' पर गर्व कर रहा था, तब टीके पर 'राजनीति' कर रहे थे अखिलेश यादव

क्या है आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त, यहाँ जानिए पंचांग?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -