रालोसपा निकाल रहा था सरकार के विरोध में मार्च, पुलिस ने जमकर किया लाठीचार्ज
रालोसपा निकाल रहा था सरकार के विरोध में मार्च, पुलिस ने जमकर किया लाठीचार्ज
Share:

पटना: बिहार की राजधानी पटना में  राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) पार्टी ने शनिवार को सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला था। किन्तु इस आक्रोश मार्च के दौरान रालोसपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने रालोसपा नेताओं पर जमकर लाठियां भांजी। बताया जा रहा है कि इस लाठीचार्ज में रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को भी चोंटें आई है।

चेन्नई एयरपोर्ट पर पकड़ाया युवक, थाईलैंड से छिपकर लाया था तेंदुए का बच्चा

दरअसल, बिहार में शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर रालोसपा पार्टी ने राजधानी पटना में आक्रोश मार्च आयोजित किया था। यह मार्च गांधी मैदान से राज भवन तक निकाला जा रहा था। किन्तु पटना के डाकबंगला चौराहा पर पुलिस और रालोसपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने कार्यकर्तओं पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी, जिसमे कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोंटें आई है।

तीन दिनों तक चलता है किला रायपुर फेस्टिवल, देखकर हर कोई रह जाता है हैरान

खबरों के मुताबिक, आक्रोश मार्च का नेतृत्व खुद रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा कर रहे थे। वहीं, पुलिस इस रैली को रोकना चाह रही थी। लेकिन रालोसपा कार्यकर्ता आगे बढ़ने की जिद पर अड़े हुए थे। इस बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई। अनियंत्रित भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी दावा किया है कि उनके ऊपर भी लाठियां बरसाईं गई थी. उनकी तबीयत बिगड़ने की भी खबर मीडिया में आई है और उन्हें इलाजे के लिए पीएमसीएच अस्पताल पहुँचाया गया है. 

खबरें और भी:-

BUDGET 2019: सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा, हो सकते हैं 5 बड़े ऐलान

सहारा ग्रुप को SC का समन, सेबी के खाते में जमा करने होंगे 9,000 करोड़

एयर इंडिया को बेचने की कोशिश में सरकार, पर कर्ज के कारण नहीं मिल रहा खरीदार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -