मुंबई में बाणगंगा में विसर्जित हुईं ऋषि कपूर की अस्थियां, आलिया भट्ट भी हुईं शामिल
मुंबई में बाणगंगा में विसर्जित हुईं ऋषि कपूर की अस्थियां, आलिया भट्ट भी हुईं शामिल
Share:

बॉलीवुड में कभी अपनी दमदार एक्टिंग से सभी के दिलों में राज करने वाले ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. ऐसे में उनके बेटे रणबीर कपूर ने रविवार 3 मई को पापा ऋषि कपूर का अस्थि विसर्जन किया. जी हाँ, रणबीर कपूर ने दक्षिण मुंबई के वालकेश्वर में स्थित बाणगंगा में पिता की अस्थियां विसर्जित कीं और इस दौरान उनकी मां नीतू कपूर और आलिया भट्ट भी साथ थीं.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vira. Bhayani (@vira.bhayani) on

आप सभी को बता दें कि अस्थि विसर्जन के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो लोगों को अच्छा लग रहा है. इससे पहले दिन में ऋषि कपूर की प्रार्थना सभा रखी गई और इस मौके पर कपूर फैमिली के कुछ सदस्य भी मौजूद थे. वहीं ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई थी, लेकिन पिता के चौथे में शामिल हो पाईं. आप सभी को यह भी बता दें कि अंतिम संस्कार में रणबीर कपूर के अलावा, नीतू कपूर, आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन, अरमान जैन, आदर जैन आदि मौजूद थे.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vira. Bhayani (@vira.bhayani) on

इसी के साथ अब ऋषि कपूर की अस्थियों को बीते कल बाणगंगा, मुंबई में विसर्जित किया गया. इस मौके पर रणबीर और नीतू कपूर पूजा करते हुए दिखाई दिए. अब तक कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं. आप देख सकते हैं इसमें रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं. जी दरअसल उन्हें मुंबई के बाणगंगा पर सीढ़ियों पर खड़ा देखा जा सकता है और एक वीडियो में उन्हें पुजारी के पैर छूते और पूजा समाप्त होने के बाद आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vira. Bhayani (@vira.bhayani) on

 

इन सितारों से परेशान हो गए थे उनके पड़ोसी, नंबर एक ने लिफ्ट में कर दी थी पेशाब

राज कपूर से ब्रेकअप होते ही आत्महत्या करना चाहती थीं नरगिस

बुमराह को 'बेबी बॉलर' कहने वाले इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कही यह बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -