जिन 2 लोगों के कारण बची ऋषभ पंत की जान, वो क्रिकेटर से मिलने पहुंचे अस्पताल
जिन 2 लोगों के कारण बची ऋषभ पंत की जान, वो क्रिकेटर से मिलने पहुंचे अस्पताल
Share:

इन दिनों भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हॉस्पिटल में एडमिट हैं। रूड़की के पास 30 दिसंबर की सुबह उनका कार एक्सीडेंट हुआ था। इसके पश्चात् से ही उनका देहरादून के मैक्स अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिल्म स्टार और खेल जगत से लेकर प्रशंसक तक ऋषभ पंत से मिलने आ रहे हैं।

वही इस बार ऋषभ पंत से हॉस्पिटल में रजत एवं नीशु मिलने पहुंचे हैं, जो एक्सीडेंट के पश्चात् पंत के लिए देवदूत बनकर आए थे। बता दें कि हादसे के पश्चात् रजत और नीशु ने ही ऋषभ पंत को नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया था। यह बात उन्होंने ही बताई है। रजत एवं नीशु ने बताया है कि कार एक्सीडेंट के पश्चात् ऋषभ पंत के शरीर पर कपड़े नहीं थे। तब रजत एवं नीशु ने ही पंत को अपना कंबल और गमछा दिया था। इसके बाद यही दोनों ऋषभ पंत को एम्बुलेंस में रूड़की के सक्षम अस्पताल लेकर गए थे। यहां पंत का प्राथमिक उपचार  किया गया था। इसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में रेफर किया गया था।

हॉस्पिटल से ऋषभ पंत की एक नई तस्वीर भी सामने आ रही है। इसमें दोनों लड़के रजत और नीशु नजर आ रहे हैं। साथ ही ऋषभ पंत की मां सरोज भी दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में पंत के हाथ दिखाए दे रहे हैं। उनके बाएं हाथ में ड्रिप लगी हुई है। उनके हाथ को आराम देने के लिए एक तकिया भी रखा हुआ है। ऋषभ पंत के दाएं हाथ में पट्टी बंधी दिखाई दे रही है। जहां एक ओर ऋषभ पंत के लाखों प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ हर रोज उनकी रिकवरी को लेकर उत्सुक्ता से खबरों की तरफ  टकटकी लगाए देखते हैं की आज कुछ नया अपडेट प्राप्त होगा। हालांकि मैक्स अस्पताल की चुप्पी के बाद अब उनसे मिलने वालों के जरिए ही ऋषभ की स्वास्थ्य की जानकारी मिल पा रही है।

इंदौर में 5 दिन तक बंद रहेंगे ये मार्ग, जानिए यातायात प्रबंधन पुलिस का ट्रैफिक प्लान

आध्यात्मिक गुरु सिद्धेश्वर स्वामी ने दुनिया को कहा अलविदा

उपेंद्र कुशवाहा ने बोला तेजस्वी पर हमला, याद दिलाया RJD का जंगलराज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -