उपेंद्र कुशवाहा ने बोला तेजस्वी पर हमला, याद दिलाया RJD का जंगलराज
उपेंद्र कुशवाहा ने बोला तेजस्वी पर हमला, याद दिलाया RJD का जंगलराज
Share:

पटना: बिहार में महागठबंधन सरकार बने अभी 5 महीने का समय भी नहीं गुजरा है। लेकिन, अभी से राजद एवं जदयू के नेताओं के बीच जुबानी जंग आरम्भ हो गई है। इसके पीछे का कारण राजद के विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलना है।

दरअसल, जब से सुधाकर सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैबिनेट से हटे हैं, तब से वह निरंतर नीतीश कुमार के खिलाफ हमलावर हैं। इसी को लेकर अब दोनों दलों के बीच में जबरदस्त तकरार आरम्भ हो गई है। जदयू के वरिष्ठ नेता एवं संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सुधाकर सिंह के बर्ताव को लेकर सीधा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर ही हमला बोल दिया है। नीतीश कुमार को निरंतर सुधाकर सिंह तानाशाह कहते चले आ रहे हैं। हाल ही में छपरा में हुए शराब कांड के लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश को जिम्मेदार ठहराया था। सुधाकर सिंह का कहना था कि उस जनसंहार के लिए सीधा सीएम जिम्मेदार हैं।

वही इसी कड़ी में उन्होंने बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'शिखंडी' भी कहा था। अब नीतीश कुमार को शिखंडी कहे जाने को लेकर उपेंद्र कुशवाहा उखड़ गए एवं उन्होंने तेजस्वी पर पलटवार किया है। उपेंद्र कुशवाहा ने फेसबुक पोस्ट में सुधाकर सिंह के भाषाई मर्यादा पार करने के मुद्दे को उठाया। तेजस्वी यादव को राजद के दौर के जंगलराज की याद दिलाते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “सुधाकर सिंह उस शख्सियत को शिखंडी कह रहे हैं, जिन्होंने बिहार को उस खौफनाक मंजर से मुक्ति दिलाने की मर्दानगी दिखाई थी।'' आगे उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ''सुधाकर सिंह को बताइए कम से कम बिहार को उस खौफनाक मंजर से बाहर निकालने जैसे मर्दानगी भरे काम के लिए तो नीतीश कुमार को बिहार का इतिहास निश्चित ही याद करेगा। ऐसे बयानों पर जितनी शीघ्र रोक लगे उतना बेहतर होगा, गठबंधन के लिए और शायद आपके लिए भी।” नीतीश कुमार के खिलाफ सुधाकर सिंह ने अपशब्दों का उपयोग किया, तो पूर्व सीएम एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक जीतन राम मांझी भी नाराज हो गए।

सुप्रीम कोर्ट के नोटबंदी के फैसले पर आया निर्मला सीतारमण का बयान, जानिए क्या कहा?

माफिया मुख़्तार अंसारी को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, जेलर पर पिस्तौल तानने के मामले में HC ने सुनाई थी सजा

PG के पाठ्यक्रम में शामिल होंगी रामायण और गीता, मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री का ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -