गणतंत्र दिवस पर परेड के दौरान इन रास्तों पर जाने से बचे दिल्लीवासी
गणतंत्र दिवस पर परेड के दौरान इन रास्तों पर जाने से बचे दिल्लीवासी
Share:

नई दिल्ली : राजधानी में गणतंत्र दिवस की परेड 26 जनवरी को सुबह 9.50 बजे शुरू हो जाएगी, जबकि परेड से संबंधित कार्यक्रम इंडिया गेट पर सुबह नौ बजे शुरू हो जाएंगे। परेड में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। 

ये हैं वो 7 देश जो दुनिया में होकर भी गायब हैं मैप से

ऐसी की गई है ट्रैफिक की व्यवस्था 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार परेड विजय चौक, राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग और लाल किला चौक होते हुए लाल किला मैदान पहुंचेगी। दिल्ली के बॉडरों को 25 जनवरी की रात से ही सील कर दिया जाएगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त के अनुसार कुछ क्षेत्रों में ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा वहां केवल लेबल लगे वाहन ही इस जगहों पर आ-जा सकेंगे। स्थानीय लोगों को भी पहचान पत्र के साथ आने-जाने की अनुमति होगी। 

सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण देने वाले कानून पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

प्राप्त जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस के लिए पटेल चौक से इंडिया गेट तक राजपथ 25 जनवरी को शाम छह बजे वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। ये पाबंदी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह खत्म होने के बाद तक जारी रहेगी। 25 जनवरी की रात 11 बजे से राजपथ पर क्रॉसिंग ट्रैफिक बंद हो जाएगी और 26 जनवरी को परेड खत्म होने तक ये प्रतिबंध जारी रहेगा। 

उत्तराखंड के अस्पताल में डॉक्टरों ने मोबाईल की रौशनी में ही कर डाली इतनी डिलिवरीयां

एक साथ देश के 143 मॉडल व प्रोफेशनल कालेजों का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी

महीनों चले ट्रायल के बाद सैन्य विमानों को मिली बायो फ्यूल के उपयोग पर हरी झंडी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -