जंगलोें की संख्या में हो रही बेतहाशा गिरावट, जानें अब तक कितना जंगल खो दिया हमने
जंगलोें की संख्या में हो रही बेतहाशा गिरावट, जानें अब तक कितना जंगल खो दिया हमने
Share:

नई दिल्लीः दुनिया में इन दिनों ग्लोबल वार्मिंग पर काफी बहस छिड़ी हुई है। पर्यावरण में आए असंतुलन के कारण हरेक साल किसी न किसी तरह की विपदा आती रहती है। धरती के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। जो कि एक चिंता का सबब है। विश्व में बड़ी तेजी से जंगलों की संख्या में कमी आ रही है। बढ़ती आबादी और उद्योगों के विस्तारीकरण के कारण जंगल सिकुड़ते जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2014 से 2018 तक पृथ्वी ने हर साल 2.6 करोड़ हेक्टेयर से अधिक जंगल खो दिए जिनका वन्य जीवन और जलवायु परिवर्तन पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

विभिन्न देशों की सरकारों द्वारा 2020 तक प्राकृतिक जंगलों के नुकसान को आधा करने के संकल्प के बावजूद जंगलों के दायरे में कमी आ रही है। रिपोर्ट जारी करने वाली संस्था ‘क्लाइमेट फोकस’ ने चेतावनी दी है कि पिछले पांच वर्षो के दौरान हुए जंगलों के विनाश को देखते हुए सरकारों द्वारा अपने संकल्प को पूरा करना असंभव है। वनों पर 2014 की न्यूयॉर्क घोषणा पर 200 से अधिक हस्ताक्षर किए गए थे जिनमें विभिन्न देशों और कंपनियों के अलावा पर्यावरण समूह भी शामिल थे।

यह रिपोर्ट 23 सितंबर को होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मलेन के मौके पर जारी की गई है। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि 2014 से 2018 के बीच सालाना 2.6 करोड़ हेक्टेयर जंगलों के जलाए जाने से 2001-2013 की तुलना में दुनिया में वन क्षति की दर में 43 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्ष 2001 से 2015 तक दुनिया में हुए जंगलों के विनाश में करीब 90 प्रतिशत हिस्सा उष्णकटिबंधीय जंगलों का है। वर्ष 2014-2018 में उनकी क्षति की वार्षिक दर में 44 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

ऐसा सोयाबीन और पाम ऑयल जैसी फसलों के लिए जंगल साफ करने की वजह से हुआ। दक्षिण अमेरिका, दक्षिण पूर्व एशिया और अफ्रीका के प्रमुख उष्णकटिबंधीय जंगलों पर इसकी सबसे ज्यादा मार पड़ी। बता दें कि हाल के दिनों में अमेजन के जंगलों में लगी आग काफी सुर्खीयों में रही थी। यह जंगल धरती को अकेला ऑक्सीजन देने वाला बड़ा स्त्रोत है।

गोदावरी नाव हादसा: फिर शुरू हुई बचाव अभियान, 12 लोगों के शव मिले, 30 अब भी लापता

तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक होगी Baaghi 3, श्रद्धा-टाइगर के अलावा ये एक्टर आएगा नज़र

कानपूरवासियों को बड़ी सौगात देंगे सीएम योगी, कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारम्भ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -