अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही रेमो डिसूजा का हुआ ग्रैंड वेलकम, देखें ये मजेदार वीडियो
अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही रेमो डिसूजा का हुआ ग्रैंड वेलकम, देखें ये मजेदार वीडियो
Share:

जाने माने मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। दिल का दौरा पड़ने के पश्चात् उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा था। अब बताया जा रहा है कि कोरियोग्राफर की सेहत पहले से बहुत बेहतर है। रेमो ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से स्वयं बताया है कि अब वे स्वस्थ हैं। उन्होंने अपने सभी प्रशंसकों का भी शुक्रिया अदा किया है। हमेशा की भांति इस बार भी रेमो ने एक विशेष वीडियो के माध्यम से ये संदेश प्रशंसकों तक पहुंचाया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)

सोशल मीडिया पर रेमो ने एक स्लो मोशन वीडियो साझा किया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने के पश्चात् रेमो का जबरदस्त अंदाज में स्वागत किया गया है। कई सारे गुब्बारों के माध्यम से उनका स्वागत हुआ है। वीडियो में गणपति बप्पा का सांग भी चल रहा है तथा अभिनेता डांस के जरिए बता रहे हैं कि अब वे ठीक हैं। वे लिखते हैं- सभी के प्यार और प्रार्थनाओं के लिए दिल से शु्क्रिया। मेरे सभी मित्रों को भी शुक्रिया।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया है। रेमो की डिस्चार्ज वाली खबर सभी को प्रसन्न कर रही है। हर कोई उन्हें अब सिर्फ बिल्कुल फिट एंड फाइन  देखना चाहता है। वैसे रेमो जब हॉस्पिटल में भर्ती थे, तब उनके मित्र धर्मेश, पुनीत का बहुत साथ रहा था। धर्मेश ने तो कई अवसरों पर स्वयं आगे आकर कोरियोग्राफर का हेल्थ अपडेट दिया था।

राखी सावंत ने पार की सभी हदें, निक्की तंबोली का हुआ बुरा हाल

'पवित्र रिश्ता' की टीम ने सुशांत सिंह राजपूत को दी श्रद्धांजलि, अंकिता लोखंडे ने दी बेहतरीन परफॉरमेंस

सना खान के मनोरंजन जगत छोड़ने पर पहली बार बोले पति मुफ्ती अनस, कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -