मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को पड़ा दिल का दौरा, कोकिलाबेन अस्पताल में हुए भर्ती
मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को पड़ा दिल का दौरा, कोकिलाबेन अस्पताल में हुए भर्ती
Share:

जाने माने मशहूर डांसर एवं कोर‍ियोग्राफर रेमो ड‍िसूजा को दिल का दौरा पड़ने की जानकारी प्राप्त हो रही है। गंभीर स्थिति में उन्‍हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। कोकिलाबेन हॉस्पिटल में रेमो डिसूजा की वाईफ लिजेल साथ हैं। जैसे ही यह जानकारी सामने आई तो उनके प्रशंसकों में हंगामा मच गया है। तमाम प्रशंसक उनकी सलामती की कामना कर रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार, रेमो डिसूजा की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है तथा उनकी स्थिति अब स्थिर है। रेमो डिसूजा को दोपहर में हार्ट अटैक आया। उसके तुरंत पश्चात् उन्‍हें हॉस्पिटल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने बिना देर किए इलाज आरम्भ कर दिया। अब उनकी एंजिओग्राफी हो चुकी है तथा उन्‍हें इस वक़्त आईसीयू में रखा गया है। जबरदस्त कोरियोग्राफी के लिए लोकप्रिय रेमो डिजूजा को ‘फालतू’ तथा ‘एबीसीडी’ जैसी फ‍िल्‍मों के लिए जाना जाता है। वह डांस एकेडमी भी चलाते हैं जहां प्रत्येक वर्ष कई युवा डांसर्स को प्रशिक्षण भी देते हैं। 

2 अप्रैल 1972 को बंगलुरू में पैदा हुए रेमो अपने स्कूली दिनों में एक बहुत अच्छे एथलीट थे तथा उन्होंने उस दौरान कई अवार्ड भी अपने नाम किये थे। रेमो डिसूजा की शादी लिजेल से हुई है जो कि एक कॉस्टयूम डिजायनर हैं। रेमो के दो पुत्र हैं जिनका नाम ध्रुव तथा गबिरिल है। रेमो डांस इंडिया डांस, झलक दिखलाजा तथा स्टार प्लस के डांस प्लस के जज भी रहे थे। रेमो अपनी जबरदस्त कोरियोग्राफी के लिये कई अवार्डो से सम्‍मानित किये जा चुके हैं।

नेहा कक्कड़ ने शुरू किया 'नेहू दा गेम शो', जज बोल उठे- OMG... Disgusting

टीवी के नैतिक संग वायरल हो रही है इहाना ढिल्लन की यह तस्वीर

'स्टार परिवार' शाहीर शेख को देगा शानदार वेडिंग सरप्राइज, नए साल की शुरुआत से पहले होगा भव्य स्वागत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -