हरबंस कपूर को याद कर सदन में रो पड़े मंत्री गणेश जोशी, बाहर विपक्ष का प्रदर्शन जारी
हरबंस कपूर को याद कर सदन में रो पड़े मंत्री गणेश जोशी, बाहर विपक्ष का प्रदर्शन जारी
Share:

देहरादून: उत्तराखंड की 5वीं विधानसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन आज सरकार की तरफ से पेश लेखानुदान पारित किया जाएगा। मंगलवार को विपक्ष की तीखे तेवरों के चलते सदन रद्द करना पड़ा था। आज सरकार पूरी तैयारी के साथ पहुंची थी। वही सदन का आरम्भ सबसे पहले पूर्व MLA हरबंस कपूर एवं गोपाल ओझा को श्रद्धांजलि देकर होगी। तत्पश्चात, सरकार की तरफ से दो अध्यादेश भी विधेयक के तौर पर पेश किए जा सकते हैं। इससे पूर्व मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई थी।

वही विधानसभा सत्र के समय MLA हरबंस कपूर के देहांत पर शोक व्यक्त किया गया। इस के चलते हरबंस कपूर को याद करते हुए मंत्री गणेश जोशी फफक पड़े। वह बहुत भावुक हो गए। विधानसभा में संभवत: प्रथम बार ऐसा हुआ जब कांग्रेस सदन में बिना नेता प्रतिपक्ष के उतरी थी। विधायक मंडल दल की मीटिंग में कांग्रेस अभी तक नेता प्रतिपक्ष निर्धारित नहीं कर पाई। 

परिणाम यह रहा कि कार्यमंत्रणा समिति की मीटिंग में उसका कोई सदस्य प्रतिभाग नहीं कर सका। सत्र के चलते वरिष्ठ MLA प्रीतम सिंह एवं यशपाल आर्य ही पार्टी की तरफ से सवाल उठाते हुए दिखाई दिए। विधानसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह के अभिभाषण पर चर्चा हो रही है। इससे पहले पूर्व MLA हरबंस कपूर तथा गोपाल ओझा को श्रद्धांजलि दी गई।

CM पर हमला करने वाले व्यक्ति का हो रहा इलाज, नीतीश ने कार्रवाई करने पर लगाई रोक

चुनाव हारते ही अपनों ने छोड़ा अखिलेश का साथ ? सहयोगी दलों की बैठक में नहीं पहुंचे शिवपाल और जयंत चौधरी

भतीजे को 'फंसता' देख ममता बनर्जी को आई विपक्ष की याद, कांग्रेस बोली- भरोसे के लायक नहीं 'दीदी'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -