रजा मुराद ने बहन के साथ किया था दुष्कर्म!, राम नाम से है बहुत खास रिश्ता
रजा मुराद ने बहन के साथ किया था दुष्कर्म!, राम नाम से है बहुत खास रिश्ता
Share:

बॉलीवुड के मशहूर खलनायक (Villain) रजा मुराद का जन्म आज ही के दिन हुआ था और आज वह अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है जो आपने देखी ही होंगी। रजा मुराद का जन्म 23 नवम्बर 1950 को उत्तर प्रदेश के रामपुर में हुआ था। जी हाँ और वह मशहूर फनकार, कलाकार मुराद साहब के बेटे हैं। कहा जाता है बचपन से फिल्मी दुनिया से जुड़े होने के कारण उन्होंने भी फिल्मों की तरफ रुख किया और अपने फिल्मी करियर में रजा ने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और ज्यादातर फिल्मों में वे विलेन की भूमिका में रहे। कहा जाता है उत्तर प्रदेश के रामपुर में पैदा हुए अभिनेता रजा मुराद का रामपुर के साथ-साथ राम से भी खासा जुड़ाव है।

शादी की सालगिरह पर शिल्पा ने दी राज को बधाई, लिखा- 'आप, मैं, हम'

जी दरअसल रजा मुराद खुद कहते हैं कि अगर उनके नाम के शुरुआती तीनों अक्षरों को जोड़ दिया जाए तो राम (RAM) बन जाता है। जी दरअसल उन्हें जिस डायरेक्टर ने पहली फिल्म ऑफर की थी उनका नाम भी बाबू राम इशारा था। केवल यही नहीं बल्कि उनके फिल्मी करियर की तीन सुपरहिट फिल्में राम तेरी गंगा मैली, राम-लखन और रामलीला थीं और वे कई सालों से अयोध्या की रामलीला में अभिनय भी करते रहे हैं। इसी के चलते उनके जीवन में राम नाम खास रहा। एक किस्सा जीनत अमान से भी जुड़ा है। जी दरअसल एक फिल्म महिला डकैत के ऊपर आधारित थी जिसमें महिला का शारीरिक शोषण होता है। इसके बाद वह बंदूक उठा लेती है और डकैत बन जाती है।

वह अपने साथ हुए अत्याचार का बदला लेना चाहती है। इस फिल्म में राजा मुराद और जीनत अमान को एक दुष्कर्म सीन शूट करना था, लेकिन रजा मुराद ने जीनत अमान को छूने से साफ इनकार कर दिया। जी दरअसल जीनत अमान और रजा मुराद रिश्ते में एक-दूसरे के भाई-बहन लगते थे लेकिन फिल्म निर्देशक ने जीनत अमान से कहा कि वह रजा मुराद को समझाएं। उस दौरान जीनत ने रजा मुराद को समझाया कि हम एक्टर हैं और हमें अपने काम को देखना चाहिए। एक्टिंग के दौरान हर कलाकार अपना किरदार निभाता है। इस प्रकार रजा माने और सीन शूट हुआ। आज रजा को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री पर सैफ अली खान ने निकाली भड़ास, बायकॉट कल्चर पर दिया बयान

सोनम ने दिखाया अपने बेटे का चेहरा, वीडियो शेयर कर लिखी ये बात

आखिर कब रिलीज होगा 'सर्कस' का ट्रेलर, सामने आई डेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -