CAA पर बोले रविशंकर प्रसाद, कहा- ये कानून भारतीयों के लिए नहीं, लोगों को किया जा रहा गुमराह
CAA पर बोले रविशंकर प्रसाद, कहा- ये कानून भारतीयों के लिए नहीं, लोगों को किया जा रहा गुमराह
Share:

बिहारशरीफ: बिहार के बिहारशरीफ पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (NRC) पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम भारत में रहने वाले किसी भी जाती समुदाय मुस्लिम सहित किसी पर लागू नहीं होता है। यह कानून न तो किसी भारतीय की नागरिकता छीनता है और न ही प्रदान करता है।

उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि यह अधिनियम पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में जो हिंदू, सिख, जैन ,बौद्ध, ईसाई और पारसी है। जिन्हें उनके धर्म के कारण प्रताड़ित किया जाता है, उनको यह भारत के नागरिक बनने का मौका देता है। उन इस्लामिक देश का राष्ट्रीय धर्म इस्लाम है।  वहीं भारत का कोई राष्ट्रीय धर्म नहीं है। हमारे देश के संविधान में सभी बराबर है। हम इस बात से इंकार नहीं कर सकते हैं कि पडोसी मुल्क में हिन्दू महिलाओं के साथ अत्याचार किया जाता है। उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराए जा रहे हैं। लाखों हिन्दू प्रताड़ित परिवार भारत आए हैं।

उन्होंने कहा की इस अधिनियम को हमारी सरकार ने नहीं लाया है, इस कानून को UPA की सरकार ने पेश किया था। लोग दुर्भावना से प्रेरित हो कर गलत जानकारी दे कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। जबकि यह कानून किसी भारतीय पर लागू ही नहीं होता है तो फिर इसके लिए धरना प्रदर्शन क्यों यह शुध्द रूप से सियासत की जा रही है।

चोरों ने अपनाई चोरी करने की नई प्रक्रिया, अनोखे अंदाज़ में चुरा कर ले जा रहे थे पैसे और फिर...

NPR को लेकर ओवैसी की तेलंगाना सरकार से अपील, काह- केरल की तरह उठाएं ये कदम

खुशखबरी: इतने गिर गए सोने-चांदी के दाम, जानिए आज क्या है भाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -