NEW YEAR के मौके पर मुंबई में हो रही थी रेव पार्टी, अचानक आ गई पुलिस, इस हालत में मिले लड़के लड़कियां
NEW YEAR के मौके पर मुंबई में हो रही थी रेव पार्टी, अचानक आ गई पुलिस, इस हालत में मिले लड़के लड़कियां
Share:

मुंबई: मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है यहाँ नए वर्ष के जश्न से ठीक पहले ठाणे में पुलिस ने एक रेव पार्टी का पर्दाफाश  किया है। ठाणे पुसिस की अपराध शाखा टीम ने इस पार्टी पर कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक लड़कों को हिरासत में लिया है। 100 से अधिक युवाओं को गिरफ्त में लिए जाने के पश्चात् पुलिस उनका मेडिकल जांच करा रही है। 

वही इस रेव पार्टी में इन लोगों पर ड्रग्स के सेवन करने का आरोप है। पुलिस ने रात लगभग 2 बजे ये छापेमारी की जिसमें एलएसडी, चरस, गांजा जैसे ड्रग्स भी जब्त किए गए हैं। आपको बता दें कि ये रेव पार्टी मुंबई से सटे ठाणे के घोड़बंदर रोड पर आयोजित की गई थी। रेव पार्टी में युवकों के अतिरिक्त 12 लड़कियों को भी गिरफ्त में लिया गया है। 

वही जिन लोगों को पकड़ा गया है उसमें अधिकतर युवा नशे का सेवन कर रहे थे। यह पार्टी एक निजी प्लॉट में चल रही थी तथा इस पार्टी में चिलम, शराब के साथ एलएसडी, चरस, गांजा जैसे कई नशीले पदार्थ उपलब्ध कराए गए थे। इस रेव पार्टी का मास्टरमाइंड कलवा डोंबिवली क्षेत्र का रहने वाला है। वही पुलिस ने रेव पार्टी में पहुंचे व्यक्तियों के 19 दोपहिया वाहनों को भी बरामद किया है। पकड़े गए सभी लोगों को मेडिकल जांच के लिए ठाणे के सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया है।

मन की बात में PM मोदी की अपील, बोले- 'अयोध्या और राम पर बने भजन को #shriRamBhajan के साथ करें शेयर'

'कभी भी गिर सकती है नीतीश सरकार', गिरिराज सिंह का बड़ा दावा

क्रिकेट खेलते-खेलते 22 वर्षीय लड़के को पड़ा दिल का दौरा, हुई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -