चोर ने बनाया 'आलीशान बंगला', हैरान कर देगी 'शातिर' की कहानी
चोर ने बनाया 'आलीशान बंगला', हैरान कर देगी 'शातिर' की कहानी
Share:

ठाणे: महाराष्ट्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ कोलसेवाड़ी पुलिस ने कई प्रदेशों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया, इस कुख्यात चोर पर 100 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह चोर कुछ वक़्त पहले ही गुजरात पुलिस के चंगुल से जैसे-तैसे निकल आया था। फिलहाल पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है तथा आगे की तहकीकात जारी है। इस चोर का नाम राम विलास गुप्ता है। कल्याण के कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कदम को खबर प्राप्त हुई थी कि अपराधी राम विलास कल्याण के कोलसेवाड़ी क्षेत्र में एक ढाबे पर है। 

तत्पश्चात, पुलिस की टीम कल्याण के पास म्हाराल क्षेत्र में एक ढाबे पर पहुंची थी। इस के चलते पुलिस ने देखा कि राम विलास ढाबे पर बैठा किसी की प्रतीक्षा कर रहा था। राम विलास वहां से भाग न सके, इस कारण पुलिस की टीम ने उसे चारों ओर से घेर लिया तथा ऐसे उसे पकड़ने में सफल हुए। फिलहाल पुलिस ने उसे गुजरात पुलिस की हिरासत में भेज दिया है। प्राप्त खबर के अनुसार, इस चोर ने 100 से अधिक चोरी की हैं। ये चोरी उसने लगभग दर्जन भर से अधिक प्रदेशों में की है। इसी कारण उस पर चोरी के कई मामले भी दर्ज हैं। इसी क्रम में आरोपी राम विलास को 6 प्रदेशों से ज्यादा की पुलिस ढूंढ रही थी। 

पुलिस ने बताया, सख्ती से पूछे जाने पर आरोपी राम विलास ने बताया कि उसने चोरी के पैसे से यूपी में एक बड़ा बंगला भी बनवाया है। फिलहाल कल्याण पुलिस ने उसे गुजरात पुलिस को सौंप दिया है। 10 अप्रैल को गुजरात पुलिस अपराधी राम विलास को पकड़कर ठाणे लेकर आई थी। इस के चलते राम विलास गुजरात पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। पुलिस ने बताया, वह एक कुख्यात चोर है, जिसने देश भर में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। उसने महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, दिल्ली एवं आंध्र प्रदेश राज्यों में चोरियां की हैं। इस कारण इन प्रदेशों में उसके खिलाफ चोरी के कई मामले भी दर्ज हैं। वहीं, पुलिस की टीम इस आरोपी को पकड़ने के लिए लंबे वक़्त से जुटी हुई थी, जिन्हें अब कामयाबी मिली है।

फर्जी वोटिंग की खबर दिखा रहे 4 पत्रकारों को मुस्लिम लीग के कार्यकर्ताओं ने पीटा, कपड़े तक फाड़ डाले, वामपंथी MLA को भी धमकाया

संदेशखाली में मिला हथियारों का जखीरा, सीएम ममता बोलीं- CBI और NSG से मिलकर भाजपा ने रखा गोला-बारूद !

रांची में स्कूल बस पलटने से हुआ बड़ा हादसा, लगभग 15 बच्चे घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -