रतलाम: बुलंद हौसलों की उड़ान से नेशनल तैराक बना दिव्यांग अब्दुल
रतलाम: बुलंद हौसलों की उड़ान से नेशनल तैराक बना दिव्यांग अब्दुल
Share:

रतलाम: कहते हैं हौसला बुलंद हो तो नियति भी उसके आगे झुकती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है रतलाम के 11 वर्ष के अब्दुल ने। जानकारी के अनुसार बता दें कि चार साल पहले हादसे में अपने दोनों हाथ गंवा चुके अब्दुल ने आज तक हार नहीं मानी। वहीं बता दें कि उसने पैरों से ही अपनी जिंदगी को पंख लगाने की कोशिश की है। 

शिरडी ट्रस्ट ने महाराष्ट्र सरकार को दिया 500 करोड़ का ब्याज मुक्त कर्ज

इसके साथ ही आज वह अपना सारा काम दोनों पांवों से ही करता है। अब उसने पांवों से लिखना और मोबाइल चलाना भी सीख लिया है। दोनों हाथ नहीं होने के बाद भी वह नेशनल तैराक बन गया है। बिना रुके एक घंटे से अधिक समय तक स्वीमिंग कर लेता है। यहां बता दें कि शहर के कलीमी कॉलोनी में रहने वाले हुसैन इंदौरी का बेटा अब्दुल 24 मई 2014 में भोपाल में एक हादसे का शिकार हो गया था। जिसमें अब्दुल अपनी मां के साथ रिश्तेदार के यहां गया था। वहां पर छत पर खेलते हुए हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। पहले भोपाल में डॉक्टरों को दिखाया लेकि न कोई फायदा नहीं हुआ। उसके बाद मुंबई में इलाज चलाया पर डॉक्टरों को आपरेशन कर अब्दुल के दोनों हाथ काटना पड़े। 

देश में बिना इंजन वाली ट्रेन ने रचा इतिहास, 180 की स्पीड से दौड़ी

वहीं बता दें कि परिवारजन शुरुआत में निराश हुए। लेकिन बेटे की हिम्मत के आगे उन्हें भी झुकना पड़ा। बता दें कि अब्दुल अपना सारा काम पैरों से खुद कर लेता है। कभी-कभी माता-पिता अपने बेटे के दोनों हाथ नहीं होने पर निराश होते हैं। लेकिन अब्दुल को अब कोई फर्क नहीं पड़ता। वह आम बच्चों के साथ खेलने से लेकर स्कूल में होने वाले हर एक कार्यक्रम में भाग भी लेता है। हाल में ही स्कूल में हुई प्रोजेक्ट चार्ट प्रतियोगिता में भी मुलाकात की। उन्होंने पैरों से चार्ट बना कर बेस्ट प्रोजेक्ट में प्रथम आया है। 

खबरें और भी

1 रुपए किलो प्याज बेचने को मजबूर हुआ अन्नदाता, पीएम को दान किया धन

माता-पिता के कहने पर आतंकवाद छोड़ घर लौट आया कश्मीरी छात्र

भारतीय इतिहास में सबसे कम उम्र में फांसी चढ़कर वतन की राह पर शहीद हुआ यह क्रांतिकारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -