मंगेतर ने घर पर फेंके थे पत्थर, तंग आकर युवती ने कर ली खुदखुशी

मंगेतर ने घर पर फेंके थे पत्थर, तंग आकर युवती ने कर ली खुदखुशी
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की तहकीकात आरम्भ की। कहा जा रहा है कि मंगेतर से विवाद के चलते महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

वही यह घटना चंदन नगर थाना इलाके में हुई, मृतका मोना का रिश्ता देवेंद्र से तय हो चुका था। दोनों पहले से ही एक दूसरे को जानते थे। मगर किसी बात पर इनका झगड़ा हो गया, मृतका के घरवालों ने देवेंद्र पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मंगेतर ने घर पर पत्थर फेक थे। इसका CCTV भी वायरल हुआ है। मृतका के घरवालों की शिकायत के पश्चात् पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

वही इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया ने बताया कि चंदन नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक लड़की की शादी देवेंद्र नाम के एक युवक से तय हुई थी तथा पारिवारिक राजामंदी से दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। इसके फोटो एवं वीडियो मंगेतर द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए थे। किसी बात को लेकर इनका आपस में झगड़ा हुआ तथा लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है कि मंगेतर द्वारा पत्थर भी फेंके गए थे तथा उसके पश्चात् लड़की ने खुदखुशी कर ली। पुलिस ने मंगेतर देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है तथा आगे की तहकीकात की जा रही है।

यूपी की गरीब लड़की लवली की मदद के लिए आगे आया अडानी समूह, उठाएगा चिकित्सा का पूरा खर्च

गृह मंत्री का इस्तीफा मांग रहे नेपाल छात्र संघ के कई सदस्य गिरफ्तार, संसद के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन

'मैं अपना बेटा आपको सौंप रही हूँ, वो आपको निराश नहीं करेगा..', रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -