20 जगहों पर गर्मी का कहर, पारा पंहुचा 45 के पार

20 जगहों पर गर्मी का कहर, पारा पंहुचा 45 के पार
Share:

नई दिल्ली: उत्तर पश्चिम भारत में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। दिल्ली के नजफगढ़ में भले ही शुक्रवार को सबसे ज्यादा 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जा चुका है, लेकिन शनिवार सुबह से ही बाहर निकलने पर ऐसा लगा जैसे पूरा शरीर झुलसने लग गया हो।  मौसम विभाग ने प्रचंड गर्मी और लू से भरे दिनों को लेकर चेतावनी जारी करते हुए बोला है कि अभी और 5 दिन राहत की उम्मीद नहीं है। खासकर, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व यूपी पर गर्मी की अधिक सताने वाली है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को आने वाले  पांच दिन उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी की भविष्यवाणी भी कर दी है। पूर्व और मध्य इलाके में तीन दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रहने वाली है। दिल्ली, हरियामा, पंजाब और पश्चिम राजस्थान में लू को लेकर रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। पूर्वी राजस्थान, यूपी और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही नवजात बच्चों, बुजुर्गों और पुराने रोग के मरीजों पर विशेष नजर रखने की सलाह तक दे डाली है। यूपी, बिहार व पश्चिम राजस्थान में दो-तीन दिनों तक रात में अत्यधिक गर्मी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है।

20 जगह पारा 45 के पार: दिल्ली में दूसरे दिन भी भीषण गर्मी पड़ी और औसत अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सीजन का सबसे ज्यादा तापमान है। IMD ने जानकारी दी है कि दिल्ली के साथ ही हरियाणा, पंजाब,. राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में कम से कम 20 स्थानों पर पारा 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। राजस्थान में जैसलमेर, बाड़मेर, गंगानगर और पिलानी में पारा 46 डिग्री को पार कर चुका है। 

भारत का ऐसा जादुई जंगल, जो रात में चमकता है!

ये हैं भारत में बिकने वाली 3 सबसे महंगी बाइक्स, कीमत इतनी है कि आप खरीदेंगे ऑडी-बीएमडब्ल्यू

BEML में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 160000 तक मिलेगी सैलरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -