रैपर यो यो हनी सिंह ने बांधे PM मोदी की तारीफों के पूल, बोले- 'वो देश को आगे लेकर जाएंगे'
रैपर यो यो हनी सिंह ने बांधे PM मोदी की तारीफों के पूल, बोले- 'वो देश को आगे लेकर जाएंगे'
Share:

जाने माने मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह ने एक नए एल्बम के साथ वापसी की है। उनका नया एल्बम हनी 3.O (Honey 3.O) आ चुका है। इस एल्बम को लेकर हनी सिंह ने कई इंटरव्यू भी दिए हैं। वापसी को लेकर हनी सिंह ने बोला कि पहले के मुकाबले अब दर्शकों का टेस्ट बदला है। इसलिए गाने उसी हिसाब से बनाने होंगे। हनी सिंह ने बताया कि इस बुरे दौर से गुजरने के पश्चात् अब उन्हें अपनी पुरानी शोहरत हासिल करनी है। अलग-अलग लोगों को दिए गए इंटरव्यू के चलते रैपर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खूब प्रशंसा की।

अपने एक इंटरव्यू में रैपर यो यो हनी सिंह आज के वक़्त के दर्शकों की बात करते हैं। हनी सिंह ने कहा, “आज की जेनरेशन बहुत समझदार है। उनको नाटक एवं असल में फर्क पता है। आज हिंदु्स्तान में जितने राजनेता हैं, राजनेता नहीं कहूँगा, मैं लीडर कहूँगा – जैसे मोदी जी। आज की जनरेशन को पता है ये असली आदमी है ये कोई नाटक नहीं करता।” तकरीबन 16 मिनट के इस इंटरव्यू में 12 मिनट 20 सेकेंड के बाद यह बातें सुनी जा सकती हैं। वही अपने एक अन्य इंटरव्यू में सवालों का जवाब देते हुए हनी सिंह बोलते हैं कि हम ग्लोबल लोग हैं तथा अपने देश के लोगों के पसंद के हिसाब से काम करते हैं। काम अच्छा हुआ तो दुनिया भर के लोग सुनेंगे ही। 

उन्होंने इसके चलते पीएम नरेंद्र मोदी का उदाहरण दिया। हनी सिंह ने कहा, “मोदी जी आ गए हैं हिंदुस्तान को आगे लेकर जाएँगे अपने आप। हमें थोड़ी न गोरों कालों की तक पहुँचना है। मोदी जी हमेशा हिंदी में बात करते हैं। वो कोई ब्रिटिश एक्सेंट में बात नहीं करते। सिंपल आदमी हैं। यही गणित है।” इसके चलते हनी सिंह ने सिद्धू मुसेवाला का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला ने केवल पंजाबी और देसी स्टाइल में गाया, मगर विदेशों तक अपनी पहचान बनाई। हनी सिंह ने कहा कि उनके गानों में अपशब्दों का उपयोग नहीं किया गया है। उनके एल्बम का पहला गाना नागन (Naagan Song) हाल ही में रिलीज हुआ है। जिसे यूट्यूब पर 2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। लिरिक्स में भले ही अपशब्दों का उपयोग नहीं किया गया हो मगर इस वीडियो में बिकनी गर्ल्स का उपयोग किया गया है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस अदाकारा को दी जान से मारने की धमकी, बताया सलमान खान को कहां मारेंगे

अमिताभ बच्चन ने जोड़े एलन मस्क के आगे हाथ, की ये मांग

मनोरंजन जगत में पसरा सन्नाटा, सिंगर-राइटर-प्रोड्यूसर पामेला ने दुनिया को कहा अलविदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -