अस्पताल में घुस कर मानसिक रूप से बीमार महिला का बलात्कार, आरोपी महबूब पाशा गिरफ्तार
अस्पताल में घुस कर मानसिक रूप से बीमार महिला का बलात्कार, आरोपी महबूब पाशा गिरफ्तार
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक के कलबुर्गी के गुलबर्गा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, घटना शुक्रवार (18 मार्च) रात की है। आरोपित की शिनाख्त महबूब पाशा के रूप में हुई है। उसे एक अन्य मरीज के साथ ठहरे शख्स ने रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस आरोपित महबूब को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार (17 मार्च) की रात 11 बजे महबूब पाशा नामक व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार महिला के वार्ड में घुस गया। महिला की मजबूरी का नाज़ायज़ फायदा उठाते हुए उसने दुष्कर्म किया। इस दौरान एक अन्य मरीज के साथ आए परिजन ने आरोपी महबूब पाशा को रंगे हाथ पकड़ लिया और अस्पताल कर्मियों के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि परिजन ने महबूब का वीडियो भी बना लिया था, जिसे सबूत के रूप में पुलिस को दिया गया है।

GIMS अस्पताल की हेड नर्स महादेवी माथापति ने आरोपित महबूब पाशा के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में FIR दर्ज कराई है। महादेवी घटना वाली रात नाइट शिफ्ट में ड्यूटी दे रहीं थी। पुलिस ने आरोपित महबूब को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। महबूब कलबुर्गी के ही इस्लामाबाद कॉलोनी का निवासी है। आरोपित के खिलाफ IPC की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें पीड़िता 7 माह से सरकारी अस्पताल में अपना उपचार करा रही है। अस्पताल में इस प्रकार की घटना पेश आने के बाद मरीजों को सुरक्षा सवालों के घेरे में है। कलबुर्गी पुलिस आयुक्त चेतन आर ने कहा है कि मामले की छानबीन कराकर चिकित्सा शिक्षा विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी। पुलिस की टीम ने अस्पताल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।

प्रेम जाल में फंसाकर शख्स ने किया कई वर्षों तक बलात्कार, फिर जो किया उसे जानकर काँप उठेगी रूह

पार हुई हैवानियत की हदें! नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 10 हजार, अब सड़क किनारे मिली लाश

नौकरी के नाम पर युवती को ठगा, फिर हत्या कर सड़क पर फेंकी लाश.. उमेश तिवारी पर आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -