अपराध के मामले में मुंबई भी महिलाओ के लिए सुरक्षित नही, तीन गुना बढे रेप केस
अपराध के मामले में मुंबई भी महिलाओ के लिए सुरक्षित नही, तीन गुना बढे रेप केस
Share:

मुंबई। मायानगरी के नाम से मशहूर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी महिलाए सुरक्षित नहीं है। शहर के एक NGO प्रजा फाउंडेशन की एक रिपोर्ट के हवाले से मुंबई में महिलाओ के साथ दुष्कर्म के अपराध में करीब तीन गुना इजाफा हुआ है। वर्ष 2013 की तुलना में वर्ष 2014 में महिलाओ के साथ दुष्‍कर्म के मामलों में 49 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। वहीं महिलाओ पर फब्तियां कसना और छेड़छाड़ करने के अपराध 39 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

जानकारी दे की यह सभी आंकड़े प्रजा फाउंडेशन के संस्थापक निताई मेहता ने एक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर दिए गए है। जानकारी देते चले की बलात्कार के सबसे ज्यादा केस दक्षिण मुंबई में ही दायर किये गये है। NGO की यह रिपोर्ट पिछले 5 साल के दौरान 18,000 लोगों पर किए गए सर्वे और दर्ज किए गए अपराधों और आरोपी ठहराए गए अपराधियों की दर पर आधारित है। बताते चले की फाउंडेशन की 200 सदस्यों की टीम ने वित्तीय वर्ष 2010-11 से वर्ष 2014-15 के दौरान यह सर्वे किया।

फाउंडेशन के संस्थापक निताई मेहता के मुताबिक चिंता का विषय यह है कि काफी सिफारिशों के बाद भी पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था बनाने में नाकाम साबित हुआ है। इस सर्वे के मुताबिक देखा जाए तो वर्ष 2014 में दुष्‍कर्म के अपराध में सिर्फ 27 फीसद को ही लोगो को सजा मिल सकी है, जबकि ब्रिटेन में यह आंकड़ा 57 फीसद है। साल 2010-11 में दुष्कर्म के 165 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 2014-15 में यह आंकड़ा बढ़कर 643 हो गया। वर्ष 2010-11 से 2014-15 के चार सालों के अंतराल में दुष्‍कर्म के मामलों में 290 फीसद की बढ़त देखी गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -