दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं रणविजय सिंह, खुद किया खुलासा
दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं रणविजय सिंह, खुद किया खुलासा
Share:

टीवी शो 'एमटीवी रोडीज' के जज और एक्‍टर रणविजय सिंह को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल वह दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक उनकी पत्नी प्रियंका सिंह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। आप जानते ही होंगे यह कपल पहले से एक बेटी कायनात के माता-पिता हैं और उनकी पहली बेटी का जन्म 16 जनवरी, 2017 को हुआ था। वैसे फिलहाल रणविजय ने पत्नी के प्रग्नेंट होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में प्रियंका प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rannvijay (@rannvijaysingha)

आप देख सकते हैं इस तस्वीर में उनकी बेटी भी हैं। वैसे इंस्‍टाग्राम पर इस फोटो को शेयर करते हुए रणविजय ने कैप्शन में लिखा है 'आप तीनों को बहुत मिस कर रहा हूं… सतनाम वाहेगुरु'। जी दरअसल इस तस्वीर में रणविजय ने पत्नी प्रियंका के बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ है। आप देख सकते हैं ये तीनों कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वैसे रणविजय ने जैसे ही यह खबर साझा की तभी से सेलेब्रिटीज उन्‍हें बधाई देने लगे। इस लिस्ट में नेहा धूपिया, अंगद बेदी, कनिका कपूर जैसे स्‍टार्स शामिल हैं। वैसे प्रियंका ने भी अपने अकाउंट पर एक प्‍यारा वीडियो शेयर किया। आप देख सकते हैं इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'डेडी… हम तीनों आपको याद कर रहे हैं। आपको जल्दी से देखने का इंतजार नहीं कर सकती! सतनाम वाहेगुरु'।

वैसे रणविजय और प्रियंका के बारे में बात करें तो दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रैंड के द्वारा हुई थी। वैसे प्रियंका लंदन की रहने वाली हैं और जब वह अपने किसी रिश्तेदार से मिलने भारत आई थीं, तभी उनकी मुलाकात रणविजय से हो गई। उसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया। दोनों ने काफी गुपचुप तरीके से साल 2014 में केन्या में शादी रचाई थी। वैसे रणविजय को 'रोडीज' में जज की भूमिका में अच्छी लोकप्रियता मिली थी। इसी के साथ उन्होंने अजय देवगन और सलमान खान की फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' में भी काम किया था। अब जल्द ही आप रणविजय को सनी लियोन के साथ MTV के शो 'स्प्लिट्सविला X3' को होस्ट करते देखने वाले हैं।

दिल्ली में संपत्ति के लिए हत्या, रिश्तेदार ने ही युवक को कैंची घोंपकर मार डाला

गुलाम नबी आज़ाद बोले- जहाँ भी पार्टी कहेगी, या प्रत्याशी बुलाएगा, वहां प्रचार करने जाऊंगा

लद्दाख में एक बार फिर भूकंप ने दी दस्तक, जानिए क्या रही तीव्रता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -