रामसेतु और आदिपुरुष फिल्में शूट करने वाले स्टूडियो पर चला बुलडोजर
रामसेतु और आदिपुरुष फिल्में शूट करने वाले स्टूडियो पर चला बुलडोजर
Share:

मुंबई। शहर के मढ इलाके में स्टूडियो पर बुलडोजर चलाने का मामला सामने आया है। मढ में समुद्र किनारे बने अवैध स्टूडियो पर BMC ने आज कार्यवाही कर बुलडोजर चला दिया। BMC को इस मामले की शिकायत बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि यह अवैध स्टूडियो पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे और असलम शेख की रजामंदी पर बनाया गया था।

करीब 5 लाख वर्ग फीट में फैला यह हाईटेक स्टूडियो साल 2021 में बना था। इसे बनाने में करीब एक हजार करोड़ रुपए खर्च हुए थे। इसमें 'रामसेतु' और 'आदिपुरुष' जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों की शूटिंग हुई। रामसेतु का बजट 150 करोड़ और आदिपुरुष का बजट 600 करोड़ बताया जाता है।

आज सुबह करीब 11 बजे भाजपा नेता किरीट सोमैया ने स्टूडियो का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि ठाकरे सरकार के भ्रष्टाचार के स्मारक को आज नष्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बना यह स्टूडियो पूर्व मंत्रियों आदित्य ठाकरे और असलम शेख की शह पर बना था। इस निर्माण के खिलाफ हम दो साल से संघर्ष कर रहे थे।

धीरेंद्र शास्त्री पर सवाल उठाने वाली समिति ने अब ‘फ्लोटिंग बाबा’ पर लगाए आरोप, फिर बाबा ने किया कुछ ऐसा कि हो गई बोलती बंद

जगरनाथ महतो को कंधा देकर भावुक हुए CM सोरेन, बोले- 'टाइगर जगरनाथ दा...'

जिस स्टूडियो में हुई थी रामसेतु और आदिपुरुष फिल्म की शूटिंग, अब उस पर चला BMC का बुलडोजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -