'भाजपा सरकार ने करोड़ों लोगों को गरीबी में धकेला, हम महिलाओं को 1 लाख रुपए सालाना देंगे..', झारखंड में बोले राहुल गांधी
'भाजपा सरकार ने करोड़ों लोगों को गरीबी में धकेला, हम महिलाओं को 1 लाख रुपए सालाना देंगे..', झारखंड में बोले राहुल गांधी
Share:

रांची: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड के गुमला में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता संविधान खत्म करने की बात कर रहे हैं। राहुल ने आदिवासियों का जिक्र करते हुए कहा कि जल, जंगल, जमीन के मालिक आप लोग हैं। ये कांग्रेस का लक्ष्य है कि आदिवासियों के बच्चों को तमाम विभागों में स्थान मिले। राहुल ने आरोप लगाया कि, भाजपा पूंजिपतियों को जल, जंगल, जमीन सौंप देना चाहती है, जबकि कांग्रेस आदिवासियों के हित की रक्षा करने वाली पार्टी है।

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने रेलवे के निजीकरण करने की साजिश की। भाजपा सरकार ने पूजीपतियों के लिए काम किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रैली में दावा किया कि भाजपा ने 22 लोगों के 16 लाख करोड़ रुपया दे दिया। राहुल गांधी ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं किया। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा आदिवासियों के हितैषी बनने का दावा करती है, लेकिन उसका ये दावा झूठा है। पीएम मोदी ने नई सांसद के उद्धघाटन में भी राष्ट्रपति को नहीं बुलाया। पीएम ने राष्ट्रपति का अपमान किया है।

राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने करोड़ों लोगों के गरीबी में धकेला है, हम महिलाओं के बैंक खाते में 1 लाख रुपये सालाना डालेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार ने आज तक यह काम नहीं किया। राहुल ने कहा कि भाजपा ने अरबपतियों को करोड़ो रुपये दिए हैं, मगर कांग्रेस की सरकार आने के बाद करोड़ों महिलाओं के बैंक अकाउंट में लाखों के रुपये आएंगे। इस दौरान झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन भी राहुल के साथ मौजूद थे। उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार कारोबारियों के लिए काम करती है। चंपाई सोरेन ने सरना धर्म कोड पर भी भाजपा पर हमला बोला और कहा भाजपा इसे आगे नहीं बढ़ने दे रही है। सोरेन ने कहा यह सरकार खनिज संपदा को पूंजीपतियों को देने वाले हैं। बता दें कि, चंपई सोरेन के नेता और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन इस समय भूमि घोटाला मामले में जेल में हैं और उनकी ही सरकार में कांग्रेस मंत्री आलमगीर आलम के पर्सनल सेक्रेटरी (PS) संजीव के नौकर जहांगीर आलम के घर 35 करोड़ रुपए कैश मिला है। PS और जहांगीर को गिरफ्तार कर लिया गया है, माना जा रहा है कि, ये पैसा कांग्रेस मंत्री आलमगीर आलम का ही है ,इससे पहले झारखंड के ही कांग्रेस सांसद धीरज साहू के पास 350 करोड़ रुपए नकद मिले थे। 

तिहाड़ से बाहर आएंगे केजरीवाल ! शराब घोटाले की सुनवाई करते हुए क्या बोली सुप्रीम कोर्ट ?

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे की सरेआम गुंडागर्दी, पेट्रोल पंप में घुसकर कर्मचारी को पीटा, केस दर्ज

पुतिन ने 5वीं बार ली रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ, बोले- हम और भी मजबूत बनेंगे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -