जिस स्टूडियो में हुई थी रामसेतु और आदिपुरुष फिल्म की शूटिंग, अब उस पर चला BMC का बुलडोजर
जिस स्टूडियो में हुई थी रामसेतु और आदिपुरुष फिल्म की शूटिंग, अब उस पर चला BMC का बुलडोजर
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र की मुंबई के मड आइलैंड में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने अवैध स्टूडियो के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की है। लिहाजा कांग्रेस नेता असलम शेख के अवैध स्टूडियो को नष्ट करने की कार्रवाई की गई है। इस स्टूडियो में फिल्म रामसेतु एवं आदिपुरुष की शूटिंग हुई थी।

कहा जा रहा है कि मढ-मार्वे क्षेत्र में समंदर किनारे कांग्रेस नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री असलम शेख का अवैध स्टूडियो था। असलम शेख पर 1000 करोड़ के अवैध स्टूडियो बनाने का आरोप है, स्टूडियो के कुछ भाग फरवरी में भी तोड़े गए थे। महाराष्ट्र पर्यावरण मंत्रालय मंत्रालय की ओर से इन अवैध स्टूडियो के विरुद्ध BMC एवं कलेक्टर को सख्त कार्रवाई का आदेश दिया गया है। खबर के अनुसार, अवैध स्टूडियो को ढहाने की कार्रवाई आरम्भ हो चुकी है। दरअसल, 5 स्टूडियो पर स्टे था, जिसे निरस्त कर दिया गया था। इससे पहले भी कुछ स्टूडियो तोड़े गए थे। 

वहीं, भाजपा नेता किरीट सोमैया का आरोप है कि ठाकरे सरकार के कार्यकाल के चलते अस्थायी निर्माण के नाम पर CRZ (कॉस्ट रेगुलेशन जोन) में अवैध स्टूडियो बनाए गए। अफसरों एवं स्थानीय कांग्रेस MLA असलम शेख की मिलीभगत से अवैध स्टूडियो बने थे, जिसमें एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला हुआ है। किरीट सोमैया ने बताया कि ये स्टूडियो नियमों का उल्लंघन करके बनाए गए हैं। बीते वर्ष अगस्त में BMC के अफसरों ने इस अवैध निर्माण का मुआयना किया था, तत्पश्चात, 3 बंगलों पर हथौड़ा चला था। जबकि बाकी अवैध निर्माण पर आज कार्रवाई की जा रही है।
 

पेंशन को लेकर होने लेकर होने जा रहा है बड़ा फैसला, जानिए...?

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, अब इस दिग्गज नेता ने थामा BJP का हाथ

कोरोना को लेकर सख्त हुई हरियाणा सरकार, कह डाली ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -