16 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी, इस बार 'अयोध्या' में टूटेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
16 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी, इस बार 'अयोध्या' में टूटेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
Share:

लखनऊ: भगवान राम की नगरी में छठे दीपोत्सव की तैयारियां धूमधाम से शुरू हो चुकी है। इस बार 6वें दीपोत्सव के अवसर पर 14 लाख दीपक राम की पैड़ी पर जलाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए 16 लाख दीपक भी मंगवाए जा चुके है। बीते वर्ष की तुलना में यह दीपक लगभग दोगुने हैं। सबसे अधिक दीपक अयोध्या के कुम्हार परिवारों को बनाने के लिए ऑर्डर भी दिया जा चुका है। शायद यही कारण है कि कुम्हार परिवारों के लिए इस बार की दीपावली खुशहाली भरी होने वाली है। कुम्हार परिवारों के लिए दीपोत्सव बोनस का काम करने वाला है। साढ़े दस लाख से अधिक दीपक अयोध्या के कुम्हार परिवारों को बनाने की जिम्मेदारी मिली थी। जिसमें लगभग साढ़े पांच लाख से अधिक दीपक अयोध्या के कुम्हार परिवारों ने बना दिया है। इसके साथ साथ आस-पड़ोस के जनपद के भी मिट्टी के दीपक भी मंगाए जा चुके है।

दरअसल इस साल दीपक लाने का क्रम पहले से शुरू कर दिया गया है। दीपों को राम की पैड़ी पर सुरक्षित स्थानों पर रखा जाने वाला है। इस वर्ष दीपक के साइज को और भी बढ़ा दिया गया है। जबकि ताकि जलाने के बाद दीपक जल्दी ना बुझ जाएं। क्योंकि बीते वर्ष बहुत तादाद में दीपक या तो बुझ गए या फिर जलाने के लिए डाले गए तेल बहा था। वहीं इस बार पिछली बार का रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाना है।

योगी 2.0 का है पहला दीपोत्सव: दरअसल इस बार राम की पैड़ी पर योगी  गवर्नमेंट अपने दूसरे कार्यकाल का पहला दीपोत्सव सेलिब्रेट करने जा रही है। जिसकी तैयारी बहुत ही भव्य तरीके से की जा रही है। दीपोत्सव में अवध विश्वविद्यालय के वालंटियर अपने ही बनाए पुराने कीर्तिमान को तोड़ने का प्रयास करने वाले है। जिसके लिए इस बार दीपको के साथ वॉलिंटियर्स की भी संख्या बढ़ाई गई है।

'हमारा पीएम कैसा हो, नितीश कुमार जैसा हो..', नारे सुनकर मुस्कुरा दिए बिहार के CM

RSS से जुड़े संगठन ने रतन टाटा को दिया 'सेवा रत्न', समाजसेवा के लिए मिला सम्मान

शराब घोटाला: ED की छापेमारी में एक करोड़ नकद बरामद, डिजिटल उपकरण और दस्तावेज भी जब्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -