अरविंद त्रिवेदी नहीं अमरीश पुरी बनने वाले थे रामायण के रावण
अरविंद त्रिवेदी नहीं अमरीश पुरी बनने वाले थे रामायण के रावण
Share:

टीवी पर 'रामायण' (Ramayan) के रूप में 80 का दशक जैसे ही लौटा उनसे जुड़े किरदारों की यादें लोगों के जहन में एक बार फिर से ताजा हो गईं। वहीं लोगों ने घर बैठकर प्रभु राम और माता सीता के दर्शन किए और रावण का वध भी देखा। इस शो में राम का किरदार अरुण गोविल, सीता का दीपिका चिलखिया और रावण का किरदार अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था। लेकिन क्या आपको पता है अरविंद से पहले पूरी स्टारकास्ट की पसंद रावण के रूप में बॉलीवुड के खलनायक अमरीश पुरी थे। 'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल हो या फिर सीरियल से जुड़े बाकी लोग, सभी ने रावण के रूप में अमरीश पुरी को पसंद किया था।

इसके साथ ही उनके अनुसार उस किरदार में अमरीश पुरी एकदम फिट बैठते। उधर, अरविंद त्रिवेदी को जैसे ही पता चला कि रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' की कास्टिंग हो रही है तो वो गुजरात से मुंबई का सफर तय करके उनसे मिलने पहुंचे। वहीं अरविंद त्रिवेदी इस शो में केवट का रोल निभाना चाहते थे। इसके साथ ही अपने मन में यही इच्छा लिए वो ऑडिशन देने पहुंचे। रामानंद सागर ने अरविंद को स्क्रिप्ट पढ़ने को कहा। उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी। इसके बाद थोड़ी देर के लिए सन्नाटा पसर गया। वहीं जब अरविंद रामानंद सागर को स्क्रिप्ट वापस देकर जाने लगे तो रामानंद ने रोककर बोला कि उन्हें अपना लंकेश मिल गया। वहीं उनकी इस बात को सुनकर अरविंद हैरान हो गया थे। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने कोई डायलॉग ही नहीं पढ़ा था।जब अरविंद ने रामानंद सागर से कहा कि मैंने कोई डायलॉग ही नहीं पढ़ा। जवाब में उन्होंने कहा कि 'वो मेरी चाल ढाल देखकर समझ गए थे कि वही उनके रावण बनने योग्य है। उन्हें 'रामायण' के लिए ऐसा रावण चाहिए जिसमें बुद्धि-बल हो और मुख पर तेज हो। इस तरह से 'रामायण' में अमरीश पुरी की जगह अरविंद त्रिवेदी को रावण का रोल मिला।'रामायण' का आखिरी एपिसोड टीवी पर प्रसारित हो चुका है। जिसके बाद 19 अप्रैल से 'उत्तर रामायण' का टेलीकास्ट होगा। 'रामायण' में रावण के वध के बाद सोशल मीडिया पर 'रामायण' लगातार ट्रेंड करता रहा। यूजर्स रावण के वध पर दशहरे की बधाई देने लगे। यहां तक कि मीम्स भी बनने लगे। 

अरुण गोविल की पत्नी भी रह चुकीं है अभिनेत्री

दूरदर्शन पर होगी दो नए शो की वापसी

बीआर चोपड़ा ने महाभारत में किया था इन स्टार्स को कास्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -