बीआर चोपड़ा ने महाभारत में किया था इन स्टार्स को कास्ट
बीआर चोपड़ा ने महाभारत में किया था इन स्टार्स को कास्ट
Share:

दूरदर्शन पर कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान महाभारत का टेलीकास्ट हो रहा है। वहीं इस शो की वापसी से फैंस काफी खुश हैं। इसके साथ ही महाभारत को देखकर लगता है जैसे बीता जमाना वापस आ गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि महाभारत को बनाने के लिए बीआर चोपड़ा को काफी पापड़ बेलने पड़े थे। उस जमाने में बीआर चोपड़ा ने 3 हजार लोगों का ऑडिशन लिया था। वहीं जिसके बाद महाभारत के लिए गोविंदा और जूही चावला जैसे कलाकारों को चुना गया था। वहीं वह बात अलग है कि शूटिंग का समय नजदीक आते आते पूरी महाभारत की कास्ट में ही बदलाव आ गया। इसके साथ ही इस बात का खुलासा गजेंद्र चौहान ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया है।

जूही चावला
बॉलीवुड अदाकारा जूही चावला को महाभारत में द्रौपदी का किरदार मिला। लेकिन इसी बीच जूही चावला की डेब्यू फिल्म कयामत से कयामत तक हिट हो गई और उन्होंने रामायण में काम करने से इनकार कर दिया था।

रमैया कृष्णा
जूही चावला के इनकार के बाद द्रौपदी का रोल साउथ एक्ट्रेस रमैया कृष्णा को ऑफर किया गया था। हिंदी भाषा न बोल पाने की वजह से वह द्रौपदी का किरदार नहीं निभा सकी थी। जिसके बाद रुपा गांगुली महाभारत की द्रौपदी बनीं। बता दें कि, रमैया कृष्णा ने बाहुबली की शिवगामी का किरदार निभाया है।

गोविंदा
बीआर चोपड़ा ने बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को अभिमन्यु के रोल के लिए चुना था। वह बात अलग है कि शूटिंग से पहले ही गोविंदा ने यह शो छोड़ दिया।

चंकी पांडे
माना जाता है कि, चंकी पांडे को महाभारत में काम करने का प्रस्ताव मिला। बाद में चंकी पांडे भी महाभारत का हिस्सा बनते बनते रह गए थे।

मुकेश खन्ना
मुकेश खन्ना पहले द्रोणाचार्य का किरदार निभाने वाले थे। बाद में कास्ट का बदलाव करते हुए बीआर चोपड़ा ने मुकेश खन्ना को भीष्म पितामह का रोल निभाने के लिए कहा था।

पुनीत इस्सर
पुनीत इस्सर महाभारत में दुर्योधन के किरदार में नजर आए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले पुनीत इस्सर भीम का रोल निभाने वाले थे लेकिन शूटिंग से पहले ही उनका किरदार बदल दिया गया।

गजेंद्र चौहान
महाभारत में गजेंद्र चौहान युधिष्ठिर के किरदार में नजर आए थे। वह बात अलग है कि उनको कृष्ण के रोल के लिए चुना गया था। युधिष्ठिर का रोल निभा रहे कलाकार से बीआर चोपड़ा खुश नहीं थे। जिसके चलते गजेंद्र चौहान को युधिष्ठिर बना दिया गया।

दुनिया भर की सैर शादी के पहले ही कर चुकी है मोहिना कुमारी

दुर्योधन की खिल्ली उड़ाने को लेकर शकुनी ने द्रौपदी के लिए बनाया ऐसा प्लान

पुष्पक विमान में बैठकर अयोध्या के लिए निकले राम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -