'रामायण' की सीता दीपिका चिखलिया परदे पर निभाना चाहती है यह रोल
'रामायण' की सीता दीपिका चिखलिया परदे पर निभाना चाहती है यह रोल
Share:

रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' की सीता यानी दीपिका चिखलिया 55 साल की हो गई हैं। 1987 में जब यह सीरियल पहली बार टेलीकास्ट हुआ तो इसका क्रेज कुछ इस कदर था कि लोग पर्दे के राम (अरुण गोविल) और सीता (दीपिका चिखलिया) को असली राम और सीता समझकर उनके पैर छूने लगे थे। वहीं दीपिका की मानें तो आज भी लोगों के बीच उनका वही सम्मान है। वहीं उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "मुंबई में तो नहीं, परन्तु जब भी हम छोटे शहरों में जाते हैं तो लोग मुझे सीता समझकर पैर छूने लगते हैं।"  

पर्दे पर निर्भया की मां की भूमिका करना चाहती हैं
सीता का आइकोनिक किरदार निभाने के बावजूद दीपिका नहीं चाहतीं कि उन्हें उनके करियर में सिर्फ एक ही एवरग्रीन क्रिएशन (रामायण) के लिए याद रखा जाए। उनकी 2012 की गैंग रेप पीड़िता निर्भया की मां की भूमिका करने की है। इसके साथ ही  दीपिका, "यह बहुत महत्वपूर्ण किरदार है। ऐसे रोल हर दिन नहीं आते। लॉकडाउन पूरा होने के बाद मैं इस तरह का कोई काम करूंगी। जब मैं मर जाउंगी, तब मेरा काम सिर्फ 'रामायण' के लिए नहीं पहचाना जाना चाहिए, और भी कुछ होना चाहिए। मेरी कन्नड़ और बांग्ला फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़े हैं। मुझे हिंदी सिनेमा में भी 'रामायण' के अलावा अच्छा काम करना चाहिए। मेरे लिए यह जरूरी है कि मैं अपनी संतुष्टि के लिए 'रामायण' की विरासत को जी सकूं।"

आज के पौराणिक धारावाहिकों से संतुष्ट नहीं दीपिका
वहीं कई अन्य एक्टर्स की तरह दीपिका भी आजकल बनाए जा रहे पौराणिक धारावाहिकों से संतुष्ट नहीं हैं। वे कहती हैं, "सब कुछ गलत है। चूंकि आप माइथोलॉजी को छू रहे हैं, इसलिए एक कॉन्स्ट्रेंट के रूप में काम करना चाहिए। इसके साथ ही अच्छा दिखना चाहिए और परफॉर्मेंस भी बेहतर होना चाहिए। अच्छे परफॉर्मर्स का होना बहुत जरूरी है। आप खराब एक्टर्स के साथ माइथोलॉजिकल शो नहीं बना सकते। कभी-कभी आप नहीं समझ पाते कि वे क्या कर रहे हैं। माइथोलॉजी बहुत कठिन विषय है। यह सोशल ड्रामा नहीं है।"

'सरोजनी नायडू' में काम कर रहीं दीपिका
वर्कफ्रंट की बात की जाए  तो दीपिका आखिरी बार आयुष्मान खुराना स्टारर 'बाला' में नजर आई थीं।इसके साथ ही  इसमें वे यामी गौतम की मां की भूमिका में थीं। दीपिका के मुताबिक, इस फिल्म के बाद कई लोगों ने उन्हें संपर्क किया है। लेकिन लॉकडाउन के चलते अभी तक उन्होंने कुछ भी फाइनल नहीं किया है। दीपिका ने यह भी बताया कि वे 'सरोजनी नायडू' नाम से एक फिल्म कर रही हैं, जिसमें उनकी मुख्य भूमिका होगी। 

इरफ़ान खान के देहांत पर टीवी सेलेब्स ने ऐसे दिया रिएक्शन

'रामायण' की 'सीता' ने स्क्रीन पर इस वजह से नहीं पहने थे छोटे कपड़े

तारक मेहता का...फेम पलक सिधवानी की यह तस्वीरें देख उड़ जाएंगे आपके होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -