ब्रह्मा जी ने ऋषि वाल्मिकी पर डाली रामकथा लिखने की जिम्मेदारी
ब्रह्मा जी ने ऋषि वाल्मिकी पर डाली रामकथा लिखने की जिम्मेदारी
Share:

टीवी का जाना माना सीरियल रामायण (Ramayan) में रावण दहन के बाद अयोध्या लौटने पर भगवान राम के आगे की कहानी को दिखाया जा रहा है। इसी सिलसिले में बीते दिन आपने देखा कि नारद मुनि ऋषि वाल्मिकी से मिलते हैं और उन्हें भगवान राम के बारे में जानकारी देते हैं। इसके साथ ही बताते हैं कि अभी आगे भगवान राम कई और लीलाएं करने वाले है।वहीं वाल्मिकी जी इस बारे में सुनकर खुश होते हैं और नदी में जाकर पूजा की तैयारी कर रहे होते हैं कि तभी वो एक बिगुले के जोड़े को रासलीला करते देखते हैं। इसे देख वो खुश हो ही रहे होते हैं कि इतने में वहां एक शिकारी आ धमकता है और नर बिगुले को अपने तीर से मार डालता है।

इसके बाद दूसरा पक्षी भी अपने जोड़े से बिछुड़ते ही मर जाता है। शिकारी का ये रुप देखकर ऋषि वाल्मिकी क्रोध में आ जाते हैं और हाथ में जल लेकर उसे श्राप दे देते हैं। लेकिन इसके बाद वो खुद बड़े व्याकुल हो जाते हैं। वाल्मिकी अपनी कुटिया में आकर साथी संत से कहते हैं कि ये उनसे बड़ा गलत काम हो गया। उन्होंने न जाने क्यों शिकारी को श्राप दे दिया। हालांकि उसने जो किया वो गलत था। परन्तु इस सृष्टि पर हर किसी को अपने किए का फल भुगतना होता है। वो उसे हर हालत में भुगतना ही होगा। ऐसे में अगर बिगुले की जान गई तो ये उसके कर्म थे। वहीं अब शिकारी ने उसे मारा तो ये उसका कर्म है और इसका फल भी उसे जरुर मिलेगा।

 परन्तु  उन्हें आवेश में आकर श्राप नहीं देना चाहिए था। क्योंकि ये संत के पूजा के नियमों के विरुध है। ऋषि को चाहिए कि वो संयमित रहे। लेकिन फिर जब वो ध्यान से सुनते हैं उनका श्राप उन्हें ही सुनाई देने लगता है। इसके बाद वाल्मिकी जी कहते हैं कि उन्होंने तो एक नए काव्य की रचना कर दी है। वहीं ये तो एक कविता है जिसे आगे चलकर गाया भी जा सकता है। तभी ब्रह्मा वहां पहुंचते हैं और कहते हैं कि ये उनसे जानबूझकर नहीं हुआ है। वहीं ऐसा सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा ने करवाया है। ये सृष्टि की पहली काव्य रचना है और इसी काव्य के आधार पर उन्हें भगवान राम की कहानी लिखनी है।

एडल्ड रोल नहीं करना चाहती अशनूर कौर

रावण-वध पर हुए विवाद को लेकर दूरदर्शन ने कही यह बात

अरहान खान ने रश्मि देसाई को दिया ऐसा धोखा, ट्रेंड हुआ #FraudArhaanKhan

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -