'रामायण' के टीवी पर लौटने को लेकर रामानंद सागर के बेटे ने कही यह बात
'रामायण' के टीवी पर लौटने को लेकर रामानंद सागर के बेटे ने कही यह बात
Share:

टीवी का जाना माना शो 'रामायण' (Ramayan) के दोबारा प्रसारण से दर्शक गदगद हैं। इसके साथ ही 28 मार्च से इसका प्रसारण सुबह 9 से 10 बजे तक डीडी नेशनल पर शुरू हो गया है। वहीं इस पौराणिक सीरियल के प्रसारण के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके अलावा अब रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर (Prem Sagar ) ने एक वीडियो मैसेज के जरिए 'रामायण' के दोबारा शुरू होने पर अपना रिएक्शन दिया है। वहीं प्रेम सागर का ये वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रेम सागर सभी का धन्यवाद करते नजर आए। इसके साथ ही कोरोना वायरस से बचने की अपील भी लोगों से की। 

इसके साथ ही वीडियो में प्रेम सागर कह रहे हैं- 'ये भाग्य की बात है कि रामायण फिर से दूरदर्शन पर 33 साल बाद आ रही है। वहीं जब मुल्क इतनी कठिन समस्या से गुजरा रहा है जो कि कोरोना वायरस है। अगर रामायण दर्शकों को रास्ता दिखा सकती है दिशा दे सकती है तो घर पर रहें और रामायण देखिये। वहीं दूसरा जो मर्यादा पुरुषोत्तम के गुण हैं उसे ग्रहण करें। उसे अपनी जिंदगी के साथ जोड़े और बच्चों को सिखाए।' इसके साथ ही कुछ दिन पहले प्रेम सागर रामायण की कास्ट के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। वहीं इस शो के दौरान रामायण में राम का किरदार निभा रहे अरुण गोविल ने बड़ा खुलासा किया था। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की अभिनेता ने बताया था कि वो पहले राम के लिए रोल के लिए रिजेक्ट हो गए थे। वहीं 'रामायण' में राम बने अरुण गोविल ने बताया था कि वो रामानंद सागर के साथ पहले से सीरियल 'विक्रम और बेताल' कर रहे थे। वहीं जब उन्हें पता चला कि रामानंद सागर 'रामायण' बनाने जा रहे हैं तो वो खुद उनके पास गए और कहा कि उन्हें राम के किरदार में ले लें। उन्होंने ऑडीशन दिया लेकिन पहले ही राउंड में बाहर कर दिए गए। फिर एक दिन रामानंद सागर का फोन आया और बताया कि राम के किरदार के लिए उन्हें कोई मिल नहीं रहा है। इसके साथ ही इस तरह अरुण गोविल को राम का किरदार मिला था।

ये चार पुराने सीरियल्स आज भी देखना पसंद करते है लोग

भारती सिंह को मिला कोरोना वायरस का वैक्सीन

रश्मि देसाई के साथ काम करने को लेकर सिद्धार्थ शुक्ला ने कही यह बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -