रामायण और महाभारत की वापसी के बाद वायरल हो रहे है यह मीम्स
रामायण और महाभारत की वापसी के बाद वायरल हो रहे है यह मीम्स
Share:

देश में लॉकडाउन के हालातों को देखते हुए रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत को दोबारा प्रसारित किया जा रहा है। इसके अलावा 28 मार्च से दिन में दो बार रामायण और दो बार महाभारत का प्रसारण शुरू हो गया है। वहीं रामायण और महाभारत की वापसी के बाद से ही सोशल मीडिया पर न सिर्फ यूजर्स उत्साहित दिख रह हैं बल्कि साथ ही साथ कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। असल में दूरदर्शन पर सुबह और रात को नौ बजे रामायण, हालाँकि दोपहर 12 बजे और शाम को सात बजे महाभारत प्रसारित किया जा रहा है। इसके साथ ही रामायण और महाभारत के प्रति लोगों का उत्साह सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर रामायण और महाभारत की वापसी के साथ ही दूरदर्शन की तारीफ में कई मीम्स बन रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण साल 1987 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था। वहीं बीआर चोपड़ा की महाभारत का प्रसारण भी साल 1988 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था।  वहीं रामायण और महाभारत को लोग इतने चाव से देखते थे कि सड़कों पर एक दम सन्नाटा होता था। वहीं इन धार्मिक कार्यक्रमों के प्रसारण के वक्त बाहर सड़कों का माहौल एक दम कर्फ्यू की तरह ही होता था। 1987-88 में रामायण और महाभारत को लोग बड़े ही चाव से देखते थे। ऐसा कहा जाता है कि उस दौर में अफसर से लेकर नेता तक किसी से मिलना तो क्या किसी का फोन भी उठाना पसंद नहीं करते थे। 

इसके साथ ही 78 एपिसोड वाले रामायण का प्रसारण जब होता था तो देश की सड़कों और गलियों में कर्फ्यू जैसा सन्नाटा छा जाता था। भारत के तमाम शहरों और गांवों में रामायण के टेलीकास्ट के समय लोग अगरबत्ती जलाकर बैठा करते थे। चप्पलें कमरे के बाहर उतार दी जाती थीं। ऐसा बताया जा रहा है कि रामायण में भगवान राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया था। वहीं सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया को आज भी सीता के रूप में ही याद किया जाता है। इसके साथ ही दारा सिंह ने हनुमान का रोल निभाया था। वहीं रावण का रोल निभाकर अरविंद त्रिवेदी ने खासी लोकप्रियता बटोरी थी। 

 

 

ये चार पुराने सीरियल्स आज भी देखना पसंद करते है लोग

भारती सिंह को मिला कोरोना वायरस का वैक्सीन

सुनील ग्रोवर का मजेदार मीम देख छूट जायेगी आपकी हंसी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -