राखी सावंत ने शेयर किया नमाज पढ़ते हुए वीडियो, देखकर भड़के लोग
राखी सावंत ने शेयर किया नमाज पढ़ते हुए वीडियो, देखकर भड़के लोग
Share:

सोशल मीडिया पर राखी सावंत बहुत एक्टिव रहती हैं। उन्हें ट्रोलिंग का भी बहुत सामना करना पड़ता है। अब उनको नमाज पढ़ने के तरीके पर ट्रोल किया गया है। राखी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह काले कपड़े पहनकर नमाज पढ़ रही हैं। लोगों ने उन्हें बताया है कि उनका नमाज पढ़ने का तरीका गलत क्यों है। लोगों ने लिखा है कि प्रसन्नता की बात है कि वह नमाज पढ़ रही हैं मगर कपड़े ठीक से पहनने चाहिए। 

आपको बता दें कि राखी आदिल खान दुर्रानी के साथ रिश्ते में आने के इस्लाम अपनाने की बात कह चुकी हैं। साथ ही यह भी दावा किया था कि निकाह के पश्चात वह फातिमा बन चुकी हैं। रमजान आरम्भ होने पर राखी ने दावा किया था कि वह रोजे से हैं। अब उन्होंने अपनी नमाज का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। राखी ने काला कुर्ता एवं लेगिंग पहनी है। सिर पर दुपट्टा ओढ़ा है। वह मोबाइल देखकर नमाज पढ़ रही हैं। उनके इस वीडियो पर लोग ट्रोलिंग कर रहे हैं। 

वही एक यूजर ने लिखा है, आप नमाज पढ़ रही हो... यह जानकर अच्छा लगा मगर नमाज पढ़ने से पहले आपको कुछ बेसिक रूल पता होने चाहिए। जैसे कि आपकी लेगिंग्स बहुत ऊपर है। लड़कियों के लिए यह जायज नहीं है. दूसरा आपकी नेलपॉलिश पूरी तरह से मना है। एक और यूजर ने कमेंट किया- ये नमाज नहीं है, ऐसी नमाज अल्लाह के पास तक नहीं जाती। अच्छा होगा आप पहले नमाज पढ़ना सीख लें। इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है। 

अब्दु रोजिक की पोस्ट देख भावुक हुए फैंस, जानिए क्या है ऐसा खास?

आइसक्रीम वाले ने करणवीर वोहरा की बेटी के साथ कर दी ऐसी हरकत, वायरल हुआ VIDEO

बिना वर्कआउट किए शहनाज गिल ऐसे कम करती हैं वजन, खुद खोला राज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -