अब्दु रोजिक की पोस्ट देख भावुक हुए फैंस, जानिए क्या है ऐसा खास?
अब्दु रोजिक की पोस्ट देख भावुक हुए फैंस, जानिए क्या है ऐसा खास?
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 में तजाकिस्तान के गायक अब्दु रोजिक को भारत में बहुत प्यार मिला। वह यहां पैप्स के भी पसंदीदा बन गए हैं। 19 वर्षीय अब्दु जब इस रियलिटी शो में आए तो उनकी जिंदगी से जुड़ी कई कहानियां सुर्खियां बनी थीं। अब्दु अडल्ट होने के बाद भी 5-6 वर्ष के बच्चे नजर आते हैं। उनकी हाइट महज 94 सेंटीमीटर है। वही पैसों की तंगी के कारण अब्दु को बचपन में उपचार नहीं मिल पाया था। अब अब्दु के एक पोस्ट ने लोगों को हैरान कर दिया है। इसमें अब्दु ने चमत्कार और लोगों के प्यार से अपना 'कद' बढ़ने की बात कही है। 

अब्दु रोजिक ने पोस्ट किया है, क्या आपको फर्क नजर आ रहा है? डॉक्टर्स ने हमसे कहा था कि मैं बढ़ूंगा नहीं क्योंकि मेरे पास 0 परसेंट ग्रोथ हॉरमोन है। आप सबके प्यार, सपोर्ट और दुआओं से चमत्कार हुआ है तथा मैं बढ़ रहा हूं। अब्दु ने साथ में फोटो साझा की है। इसमें वह लग्जरी कार में बैठे हैं। यह पोस्ट देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। हालांकि अब्दु शायद जीवन में ग्रोथ की बात कर रहे हैं। उन्होंने सबका आभार जताया है कि ग्रोथ हॉरमोन न होने के बाद जीवन में उनका 'कद' बढ़ रहा है यानी ग्रोथ हो रही है।

बिग बॉस में भी अब्दु बहुत पॉजिटिव नजर आते थे। वह अपनी हाइट को अपनी ग्रोथ में रुकावट नहीं मानते। उन्होंने शो में कई बार साथी प्रतियोगियों को सकारात्मक होकर जीने की राह दिखाई थी। रियलिटी शो में अब्दु को काफी पसंद किया गया था। शो में उनके कई अच्छे दोस्त बने। हालांकि शो से निकलने के बाद उनकी मंडली टूटने की खबरें सुर्खियां बनीं। 

आइसक्रीम वाले ने करणवीर वोहरा की बेटी के साथ कर दी ऐसी हरकत, वायरल हुआ VIDEO

बिना वर्कआउट किए शहनाज गिल ऐसे कम करती हैं वजन, खुद खोला राज

बिग बॉस के मशहूर स्टार कपल का हुआ ब्रेकअप, नाम जानकर लगेगा झटका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -