देश की प्रगति में महिलाओं का बड़ा हाथ-  गृहमंत्री
देश की प्रगति में महिलाओं का बड़ा हाथ- गृहमंत्री
Share:

नई दिल्ली: भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने  भारतीय महिलाओं की तारीफ करते हुए कहा है कि महिलाएं समाज में परिवर्तन का मुख्य स्रोत हैं. भारतीय वाणिज्य और उद्योग मंडल संघ (फिक्की) द्वारा आयोजित यंग वूमन अचीवर्स पुरस्कार 2017-18 प्रदान करने के बाद उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा, यदि आधी आबादी में विषमता ( असामनता) रही तो देश ऊपर नहीं उठ सकता. गृह मंत्री ने यह बात शुक्रवार को कही.

उन्होंने कहा कि कोई भी ताकत भारत को विकसित देश के रूप में उभरने से नहीं रोक सकती, जहां इतने बड़े पैमाने में समर्थ, कार्यकुशल और प्रतिभावान महिलाएं हैं. पुलिस बलों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने का उल्लेख करते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि सीएपीएफ में उनका प्रतिनिधित्व तेजी से बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक ढांचागत और प्रक्रियात्मक परिवर्तन किए हैं. 

सफल महिलाओं के उदहारण देते हुए राजनाथ ने कहा कि भारत की महिलाओं ने हमेशा देश का मस्तक ऊँचा किया है, चाहे वो झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई हो या फिर अंतरिक्ष में कदम रखने वाली पहली भारतीय महिला कल्पना चावला. राजनाथ ने निर्देश दिया है कि महिलाओं, दलितों, पिछड़े और कमजोर वर्गो को अधिकतम संस्थागत ऋण की मंजूरी को सरल बनाया जाए. उन्होंने कहा कि महिलाओं को अधिकार सम्पन्न बनाने के साथ ही पांच साल में एक नया भारत उभरेगा. 

बीजेपी में तेज हो रहे है विरोध के स्वर

कानपुर में मधुमक्खियों ने ली अधेड़ महिला की जान

अयोध्या में पुलिसकर्मी को दबंगो ने जमकर पीटा, वीडियो वाइरल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -