दाऊद को भारत लाने का राजनाथ ने जताया भरोसा
दाऊद को भारत लाने का राजनाथ ने जताया भरोसा
Share:

नईदिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा यह कहा गया है कि छोटा राजन को पकड़ने के बाद सरकार दाऊद इब्राहिम को भी पकड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को पूरा भरोसा है कि वह दाऊद को वावस भारत लाएगी। उनका कहना था कि गृहमंत्री यदि कार्य करे और अधिक बोले नहीं तो ही अच्छा रहता है। बिहार के सीवान में रैली कर निजी जेट विमान से लौट रहे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस मसले पर कहा कि दाऊद इब्राहिम वापस भारत लाया जाए।

इसे लेकर उन्हें पूरा आत्मविश्वास है। छोटा राजन तो आएगा ही। केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा पाकिस्तान और चीन से रिश्तों को लेकर यह कहा गया कि पाकिस्तान और चीन को लेकर सवाल उठाए गए हैं। मगर भारत अभी भी शांति की पहल ही चाहता है। यदि रिश्ते दिली हों तो यह बेहतर है। मगर भारत अपनी सीमाओं पर किसी भी प्रकार के हमले और आतंकवाद को बर्दाश्त भी नहीं करेगा।

समस्याओं का समाधान कभी न कभी तो करना ही होगा। मगर इसका हल चर्चा से ही संभव है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बिहार के  लोगों की जागरूकता की प्रशंसा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता तीनों चरणों में मतदान करने बड़े पैमाने पर जुटी है। यह एक सकारात्मक बात है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने नीतिश कुमार और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालूप्रसाद यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों में भय और भ्रम का माहौल पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा जाति और धर्म आधारित राजनीति नहीं कर रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -