रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का सियाचिन दौरा कल से
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का सियाचिन दौरा कल से
Share:

नई दिल्ली : देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल सियाचिन का दौरा करेंगे। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद यह उनका पहला दौरा है। इस दौरान सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत भी उनके साथ रहेंगे। राजनाथ ने शनिवार को ही रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला। राजनाथ इससे पहले मोदी सरकार में गृह मंत्री थे। इस बार यह मंत्रालय भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को दिया गया है। शाह पहली बार कैबिनेट में शामिल हुए हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अब एनसीपी-कांग्रेस को राज ठाकरे का सहारा

शहीद स्मारक पहुंचे राजनाथ सिंह 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पदभार संभालने से पहले राजनाथ ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी थी। पदभार संभालने के बाद राजनाथ ने रावत, एयरचीफ मार्शल बीएस धनोआ और नौसेना अध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह से मुलाकात की। उन्होंने तीनों सेना प्रमुखों को अपने-अपने बलों की चुनौतियों और कामकाज पर अलग-अलग रिपोर्ट तैयार करने को कहा। इसकी जल्द ही एक बैठक में समीक्षा की जाएगी।

भारत की इफ्तार पार्टी में पाकिस्तान ने डाला खलल, मेहमानों को धमका कर वापस भेजा

पहले सीतारमण थी मंत्री 

जानकारी के लिए बता दें पिछली मोदी सरकार में रक्षा मंत्री रहीं निर्मला सीतारमण सियाचिन में सैनिकों के साथ दशहरा मना चुकी हैं। सीतारमण ने 30 सितंबर 2017 को सियाचिन और लद्दाख की अग्रिम चौकियों पर सैनिकों के साथ त्योहार मनाया था। साथ ही उन्होंने लेह को काराकोरम से जोड़ने वाले एक पुल का उद्घाटन भी किया था।

ओवैसी के बयान पर भड़के भाजपा नेता, कहा - हिस्सेदारी की बात न करो, वो 1947 में ही दे दी थी

मोदी कैबिनेट में नहीं मिली जदयू सांसदों को जगह, क्या अब बदला लेंगे नितीश कुमार

'ओडिशा के मोदी' के खिलाफ दर्ज हैं कई आपराधिक मामले, जानिए क्या है आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -