'दुनिया पर राज नहीं करना चाहता भारत..', पुतिन का जिक्र कर बोले राजनाथ
'दुनिया पर राज नहीं करना चाहता भारत..', पुतिन का जिक्र कर बोले राजनाथ
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को एक कार्यक्रम में बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भारत का दुनिया पर राज करने का कोई इरादा नहीं है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक टिप्पणी के बारे में बात करते हुए राजनाथ सिंह ने यह बात कही। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को लेकर बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि, मुझे कुछ समय पहले पुतिन की कही हुई एक बात याद आ रही है। आप सभी जानते हैं कि रूस तकनीकी तौर पर एक उन्नत देश है। विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में रूस धीरे-धीरे आगे बढ़ा है। एक बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर रूसी राष्ट्रपति ने कहा था कि, 'जो कोई भी इस क्षेत्र (AI) पर दबदबा कायम करेगा, वह विश्व पर राज करेगा।'

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि, 'जिस प्रकार यह क्षेत्र बढ़ रहा है, उसे देखते हुए इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। मगर, इसके साथ ही मैं यह भी जोड़ना चाहता हूं कि भारत विश्व पर राज नहीं करना चाहता है। भारत ने हमेशा एक ही संदेश दिया है - पूरा विश्व एक परिवार है। हमारा कभी भी विश्व विजय करने का उद्देश्य नहीं था।' रक्षा मंत्री ने कहा कि, 'लेकिन इसके साथ ही हमें भारत में AI तकनीक को और भी सशक्त करना होगा ताकि कोई दूसरा देश हम पर हावी न हो सके।'

बता दें कि रक्षा मंत्री, नई दिल्ली में 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन डिफेंस' पर आयोजित किए गए एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सेना में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि, 'कई DRDO इंडस्ट्री अकादमी केंद्र पूरे देश में स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसी प्रकार, AI ऐप्स को बढ़ावा देने के लिए डिफेंस सेक्टर द्वारा ऐसे कई प्रयत्न किए जा रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का विकास मानव सभ्यता के लिए बेहद अहम है। इसे विकसित करके मनुष्य ने अपनी श्रेष्ठता साबित की है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानवता के विकास में एक क्रांतिकारी कदम है।'

साथ देने वाले 15 विधायकों को उद्धव ठाकरे ने लिखा पत्र, जानिए क्या कहा?

'हमें निमंत्रण नहीं मिला..', सियालदह मेट्रो के उद्घाटन में नहीं जाएंगी ममता बनर्जी

पहले विधायक गए, फिर पार्षदों ने छोड़ा, अब सांसद भी देंगे उद्धव ठाकरे को झटका !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -