राजेश खन्ना की तस्वीर से शादी करती थी लड़कियां, जन्मदिन पर सुने बेहतरीन गाने
राजेश खन्ना की तस्वीर से शादी करती थी लड़कियां, जन्मदिन पर सुने बेहतरीन गाने
Share:

राजेश खन्ना का जन्म आज ही के दिन हुआ था। ऐसे में आज उनके जन्मदिन पर हम आपको सुनाने जा रहे हैं उनके सबसे मशहूर और बेहतरीन गाने जिन्हे सुनने के बाद आपको आनंद ही आनंद आ जाएगा। खैर आज हम आपको राजेश खन्ना का एक किस्सा भी बताने जा रहे हैं जो चौकाने वाला है। सबसे पहले तो हम यह बता दें कि राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना था, लेकिन उन्होंने अपने अंकल की सलाह पर बॉलीवुड में एंट्री से पहले अपना नाम राजेश खन्ना रख लिया था। कहा जाता है राजेश खन्ना का पालन-पोषण उनके बायोलॉजिकल माता-पिता ने नहीं, बल्कि उन्हें गोद लेने वाले उनके पेरेंट्स के परिचितों ने किया था।

 

जी दरअसल उनके पेरेंट्स ने उनकी मां की नि:संतान बहन को उन्हें देने का वादा किया था और बाद में इसे पूरा भी किया। साल 1969 से 1971 तक उन्होंने रिकॉर्ड 15 हिट फिल्में दी थीं। जी हाँ और उनकी इस शानदार कामयाबी का दौर 1969 में आई फिल्म 'आराधना' से शुरू हुआ था, जो 1971 में फिल्म 'हाथी मेरे साथी' तक जारी रहा। आपको बता दें कि राजेश खन्ना की कामयाबी और बेहतरीन फैन फॉलोइंग को देखते हुए BBC ने 1974 में उन पर एक डॉक्यूमेंट्री 'बॉम्बे सुपरस्टार' बनाई थी। वहीं 70 और 80 के दशक में राजेश खन्ना की फिल्मों का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता था। उस दौर में वह फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर थे।

जी हाँ और सबसे हैरान करने वाली बात तो यह थी कि अपने दौर में राजेश खन्ना के प्रति लड़कियों की दीवानगी बेहतरीन थी। जी हाँ और उनकी एक्टिंग ही नहीं बल्कि उनकी हर अदा की लड़कियां दीवानी थीं। कहते हैं कि उस समय अपना प्यार जताने के लिए उन्हें लड़कियां खून से लिखे खत भेजती थीं। जी हाँ और उनमें से कई ने तो उनकी तस्वीर से शादी कर ली थी। केवल यही नहीं उनकी सफेद कार को लड़कियां लिपस्टिक मार्क से लाल कर देती थीं। आज उनके जन्मदिन पर वह इस दुनिया में नहीं है लेकिन आप सुनिए उनके बेहतरीन गाने।

15 साल छोटी अभिनेत्री से काका ने रचाई थी शादी, टूटने के बाद इन दो अभिनेत्रियों से चला चक्कर

फ्लॉप अभिनेत्री हैं ट्विंकल खन्ना, डायरेक्टर ने दिया था ऐसा ऑफर

क्या टल जाएंगे विधानसभा चुनाव ? Omicron की दहशत के बीच आज EC और स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -