राजेश खन्ना को खून से खत लिखती थीं लडकियां, काका के नाम से थे मशहूर
राजेश खन्ना को खून से खत लिखती थीं लडकियां, काका के नाम से थे मशहूर
Share:

बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से सभी के दिलों में बसने वाले राजेश खन्ना का आज जन्मदिन है। आज राजेश खन्ना इस दुनिया में नहीं है लेकिन आज भी वह लोगों के दिलों में जिन्दा है। राजेश खन्ना का असल नाम जतिन खन्ना है और उन्होंने अपने अंकल के कहने पर अपना नाम बदल दिया था। साल 1969 से 1975 के बीच राजेश ने कई सुपरहिट फिल्में दीं और उस दौर में पैदा हुए ज्यादातर लड़कों के नाम राजेश रखे गए। कहा जाता है उनके लिए लडकियां बहुत दीवानी थीं। वैसे उस दौर में फिल्म इंडस्ट्री में राजेश को प्यार से काका भी कहा जाता था। जब वह सुपरस्टार थे तब एक कहावत बड़ी मशहूर हुआ करती थी जो यह थी- 'ऊपर आका और नीचे काका।'

राजेश ने फिल्म में काम पाने के लिए कई निर्माताओं के दफ्तर के चक्कर लगाए और अंत में उनकी किस्मत चमक गई। उनकी पहली फिल्म का नाम था ‘आखिरी खत’, जो 1966 में रिलीज हुई थी। वैसे जब उनकी फ़िल्में आराधना और दो रास्ते रिलीज हुई तो इसकी सफलता के बाद राजेश खन्ना मशहूर हो गए और उन्हें लोगों ने बहुत प्यार दिया। अपने दौर में राजेश लड़कियों के बीच ख़ासा लोकप्रिय हुए। वैसे उस दौरान लड़कियों ने उन्हें खून से खत तक लिख डाले और उनकी फोटो से शादी तक कर ली।

आराधना, सच्चा झूठा, कटी पतंग, हाथी मेरे साथी, मेहबूब की मेहंदी, आनंद, आन मिलो सजना, आपकी कसम जैसी फिल्मों को कर राजेश ने कई रिकॉर्ड्स बनाए। उन्होंने डिम्पल कपाड़िया से शादी की और करोड़ों लड़कियों के दिल तोड़ दिए। जी दरअसल डिम्पल ने फिल्म बॉबी में काम कर खूब सुर्खियां पाई और इसी के बाद उन्होंने राजेश खन्ना से शादी कर ली। आपको पता हो दोनों की दो बेटी हैं ट्विंकल और रिंकी। वैसे डिम्पल और ‍राजेश थोड़े ही समय बाद अलग हो गए और उसके बाद 18 जुलाई 2012 को राजेश खन्ना ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

दुनिया के शिखर पर पहुंचे शाहीर शेख, पत्नी संग शेयर की तस्वीर

वैलेंटाइन्स डे पर रिलीज होगा सिडनाज का नया गाना, शूट के लिए गए गोवा

प्रियंका का मोदी सरकार पर हमला, कहा- किसान आंदोलन को सियासी साजिश कहना पाप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -