पंजाब के बाद राजस्थान में सियासी हलचल, इन्होने दिया इस्तीफा
पंजाब के बाद राजस्थान में सियासी हलचल, इन्होने दिया इस्तीफा
Share:

जयपुर: पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सियासी हलचल चल रही है और इसे देखकर सभी हैरान हैं। वहीँ दूसरी तरफ अब एक और कांग्रेस शासित प्रदेश राजस्थान में भी पार्टी में सियासी हलचल उभर कर सामने आई है। जी दरअसल राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने देर रात पद से इस्तीफा दे दिया है। मिली जानकारी के तहत लोकेश शर्मा ने इस्तीफे के साथ ही एक ट्वीट किया है। ऐसा होने से यह संभावना जताई जा रही है कि, 'पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।'

 

आप सभी को हम यह भी बता दें कि लोकेश शर्मा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सोशल मीडिया का कामकाज संभालते थे। बीते शनिवार को लोकेश शर्मा ने एक ट्वीट करते हुए लिखा है, 'मजबूत को मजबूर, मामूली को मगरूर किया जाए।।।। बाड़ ही खेत को खाए, उस फसल को कौन बचाए !!' अब लोकेश शर्मा के इस ट्वीट के कारण ही यह माना जा रहा है कि 'राजस्थान कांग्रेस में भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और उनके इस ट्वीट को पंजाब की सियासत से जोड़कर देखा जा रहा है।'

आप सभी जानते ही होंगे कि बीते लंबे समय से राजस्थान में भी सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेमे के बीच गुटबाजी और आपसी मनमुटाव की खबरें सुर्खियों में रही है। बात करें लोकेश शर्मा के बारे में तो उन्होंने सफाई भी दी है। लोकेश शर्मा का कहना है कि, 'मेरे इस्तीफे का गलता अर्थ निकालकर पंजाब की सियासत से जोड़ा जा रहा है।' आप सभी को बता दें कि लोकेश शर्मा ने कांग्रेस के किसी भी छोटे से लेकर बड़े नेता के संबंध में और प्रदेश की कांग्रेस सरकार को लेकर उन्होंने कभी कोई टीका टिप्पणी नहीं की।

रेगिस्तान के नीचे मिला गाँव, कहानी बड़ी दिलचस्प

आज 4.5 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे मुख्यमंत्री योगी

दर्दनाक! अचानक बेकाबू होकर टिहरी झील में गिरी कार, मचा हड़कंप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -