गांधी परिवार के गले की फांस बना राजस्थान, हाईकमान को गहलोत गुट के मंत्री ने दी धमकी
गांधी परिवार के गले की फांस बना राजस्थान, हाईकमान को गहलोत गुट के मंत्री ने दी धमकी
Share:

जयपुर: राजस्थान में कांग्रेस आलाकमान संकट को खत्म करने के लिए जितना भी जोर लगा रहा है, उतनी ही समस्याएं बढ़ती नज़र आ रही हैं। एक ओर, सोनिया गांधी से दिल्ली में अशोक गहलोत की बैठक चल रही है, तो वहीं जयपुर में सियासी उथलपुथल तेज हो गई है। अशोक गहलोत गुट के MLA गोविंद राम मेघवाल ने अब धमकी दी है कि अगर दूसरे गुट के नेता को मुख्यमंत्री बनाया गया, तो हम सभी MLA त्यागपत्र दे देंगे। उन्होंने इशारों में सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा पहली दफा हुआ था, जब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे व्यक्ति ने दूसरे दल के साथ मिलकर सरकार बनाने का प्रयास किया हो।

कांग्रेस विधायक गोविंद राम मेघवाल ने कहा कि, अशोक गहलोत के अलावा किसी और गुट के विधायक को मुख्यमंत्री बनाया गया, तो हम सभी इस्तीफा दे दें। उन्होंने आगे कहा कि हम लोग मध्यावधि चुनाव के लिए भी तैयार हैं। मेघवाल के बयान को आलाकमान पर दबाव की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि रविवार को अलग से विधायकों की बैठक बुलाए जाने के बाद से गांधी परिवार और अशोक गहलोत के बीच तनाव की स्थिति है। यहां तक कि अशोक गहलोत बुधवार से सोनिया गांधी से मिलने की कोशिश कर रहे हैं, मगर अब जाकर उन्हें मुलाकात का अवसर मिला है।

बता दें कि, अशोक गहलोत के बाद सचिन पायलट भी सोनिया गांधी के साथ मुलाकात करने वाले हैं। इसके बाद आज शाम तक कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में अशोक गहलोत की उम्मीदवारी और राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। बता दें कि रविवार को अशोक गहलोत समर्थक 82 विधायकों ने गवर्नर को इस्तीफा सौंप दिया था और कहा था कि अगर सचिन पायलट सीएम बनते हैं तो हमें यह स्वीकार नहीं होगा। गौरतलब है कि गांधी परिवार की रणनीति यह थी कि अशोक गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाएं और राजस्थान में किसे मुख्यमंत्री बनाना है, इसका फैसला सोनिया गांधी के ऊपर छोड़ दें। लेकिन, कांग्रेसी नेताओं में कुर्सी को लेकर हो रही खींचतान ने गांधी परिवार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: सोनिया से मिलने को तरसे गहलोत, दिग्गी राजा पर गांधी परिवार ने खेला दांव

भारत जोड़ो यात्रा: कर्नाटक में राहुल गांधी के आने से पहले फटे पोस्टर

शराब घोटाला: केजरीवाल को फिर लगने लगा सिसोदिया की गिरफ़्तारी का डर, 2 आरोपी हो चुके हैं अरेस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -