कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: सोनिया से मिलने को तरसे गहलोत, दिग्गी राजा पर गांधी परिवार ने खेला दांव
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: सोनिया से मिलने को तरसे गहलोत, दिग्गी राजा पर गांधी परिवार ने खेला दांव
Share:

नई दिल्ली: अध्यक्ष पद के चुनाव की गहमागहमी के बीच कांग्रेस की सियासत में अलग ही नजारा देखा जा रहा है। एक तरफ जहां गांधी परिवार ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को अध्यक्ष के चुनाव में उतारने का फैसला कर लिया है। वहीं, गांधी परिवार के बेहद ख़ास माने जाने वाले अशोक गहलोत सोनिया से मिलने तक को तरस रहे हैं। पार्टी हाईकमान ने उन्हें अब तक मिलने के लिए समय नहीं दिया है। कांग्रेस के इस रवैए से गहलोत की भविष्य की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत बुधवार (28 सितंबर) को ही दिल्ली के लिए निकल गए थे। दो दिन से अटकलें हैं कि वह सोनिया से मुलाकात करने वाले हैं, किन्तु अब तक बैठक अंजाम तक नहीं पहुंच सकी है। वह लगातार हाईकमान की तरफ से मुलाकात के लिए समय मिलने का इंतजार कर रहे हैं। खबरें हैं कि रविवार को जयपुर में गहलोत समर्थक विधायकों की बगावत के बाद गांधी परिवार काफी नाराज चल रहा है।

बता दें कि रविवार को राजस्थान में लगभग 90 विधायकों के इस्तीफे के बाद सियासी पारा चढ़ गया था। उस दौरान गहलोत समर्थक कहे जा रहे MLA बड़ी तादाद में स्पीकर सीपी जोशी के घर पर पहुंच गए थे। वहीं, विधायकों से मिलने की प्रतीक्षा कर रहे अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे बिना बैठक के ही दिल्ली के लिए निकल गए थे। बताया जा रहा है कि इस सियासी घटनाक्रम के कारण ही गांधी परिवार गहलोत को नारा चल रहा था।

दीनदयाल रसोई केंद्रों पर मिलेगा बाबा महाकालेश्वर अन्नक्षेत्र का प्रसाद

भारत जोड़ो यात्रा: कर्नाटक में राहुल गांधी के आने से पहले फटे पोस्टर

मंत्री विश्वास सारंग ने इस अंदाज में दिग्विजय सिंह पर कसा तंज

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -