राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अगले महीने से बिल में जुड़ जाएगा ये चार्ज
राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अगले महीने से बिल में जुड़ जाएगा ये चार्ज
Share:

जयपुर: राजस्थान में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल, अब बिजली उपभोक्ताओं के बिल में फ्यूल सरचार्ज का बोझ बढ़ने वाला है। उपभोक्ता को नवंबर और दिसंबर में जारी होने वाली बिल में 21 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा। डिस्कॉम प्रशासन ने गुरुवार (27 अक्टूबर) को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि, कृषि श्रेणी में लगने वाले फ्यूल सरचार्ज की राशि को सरकार अनुदान के तौर पर वहन कर रही है।

बता दें कि फ्यूल सरचार्ज के नाम पर लगातार उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ बढ़ते जा रहा है। राज्य की कांग्रेस सरकार में फ्यूल सरचार्ज के रूप में अब तक उपभोक्ताओं पर औसतन 69 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त बोझ आ चुका है। डिस्कॉम अध्यक्ष भास्कर ए सावंत ने जानकारी दी है कि, वित्तीय वर्ष 2021-22 की तृतीय तिमाही अक्टूबर से दिसंबर के लिए विद्युत विनियामक आयोग की तरफ से निर्धारित गणना प्रक्रिया के अनुसार उपभोक्ताओं से वसूली योग्य फ्यूल सरचार्ज की राशि 21 पैसे प्रति यूनिट तय की गई है। यह राशि पिछली तिमाही जुलाई से सितंबर, 2021 के उपभोग पर वसूलनीय है।

डिस्कॉम अध्यक्ष सावंत ने बताया है कि, कृषि श्रेणी के अतिरिक्त अन्य उपभोक्ताओं से इस फ्यूल सरचार्ज राशि को दो समान किश्तों में नवंबर और दिसंबर 2022 के बिजली बिलों में वसूला जाएगा। कृषि श्रेणी में लगने वाले फ्यूल सरचार्ज की राशि को राज्य सरकार की तरफ से अनुदान के तौर पर वहन किया जाता है।

'सभी बलात्कारी TMC के लोग..', ममता की पार्टी पर भाजपा नेता का आरोप

छठ पूजा से पहले फिर झाग-झाग हुई यमुना, AAP सरकार की नाकामी पर भाजपा का हमला

'26/11 मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं को लाने का काम अभी अधूरा..', UNSC की बैठक में बोले जयशंकर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -