कभी भी गिरफ्तार हो सकता है राजस्थान के कांग्रेसी मंत्री का बेटा, आरोप- 10 वर्षों तक किया युवती का बलात्कार
कभी भी गिरफ्तार हो सकता है राजस्थान के कांग्रेसी मंत्री का बेटा, आरोप- 10 वर्षों तक किया युवती का बलात्कार
Share:

जयपुर: राजस्थान में जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी के पुत्र रोहित जोशी के खिलाफ बलकार मामले की जाँच अब दिल्ली पुलिस करने वाली है। इस मामले में कभी भी उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली के सदर बाजार पुलिस थाने में सोमवार (9 मई 2022) को रोहित जोशी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है। अब इस मामले की जाँच महिला पुलिस अधिकारी करेंगी।

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आज मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता के 164 बयान रिकॉर्ड किए गए हैं। रोहित जोशी के खिलाफ दुष्कर्म, अननेचुरल सेक्स, ब्लैकमेलिंग, मारपीट करने समेत गंभीर आराेपों में सात धाराओं में केस दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि सदर बाजार पुलिस स्टेशन में 338 नंबर की FIR में 376, 377, 366, 312, 506, 509 के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने दिल्ली पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि उसे मंत्री महेश जोशी से जान का खतरा है। पीड़िता ने कांग्रेस मंत्री के रसूख के चलते ​राजस्थान में निष्पक्ष जाँच पर संदेह भी जाहिर किया था। अब इस मामले की जाँच में राजस्थान पुलिस का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।

बता दें कि रोहित जोशी पर 23 वर्षीय एक लड़की को शादी का झाँसा देकर उसके साथ कई बार बलात्कार करने का आरोप लगा है। उत्तरी दिल्ली की पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर मामले को माधोपुर के पुलिस अधीक्षक को ट्रांसफर कर दिया है, क्योंकि पहली बार उसके साथ वहीं पर बलात्कार किया गया था। पीड़िता का आरोप है कि रोहित जोशी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। उसने उसकी माँग में सिंदूर भरकर कहा कि अब तुम मेरी पत्नी हो गई हो और हम जल्द ही विवाह कर लेंगे। इसके बाद वो उसे हनीमून पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। आरोप है कि जब वो प्रेग्नेंट हो गई तो उसका गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता का कहना है कि, रोहित ने उसके साथ 10 वर्षों तक बलात्कार किया है। 

 

दिग्विजय-उमा भारती के पड़ोसी बने ज्योतिरादित्य सिंधिया, नए बंगले में हुआ गृह प्रवेश

संजय राउत के खिलाफ चरित्र हनन की शिकायत, भाजपा नेता की पत्नी ने लगाए आरोप

BPSC पेपर लीक को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी यादव, की सख्त कार्रवाई की मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -