'चुनाव हारने से ख़त्म नहीं होती कांग्रेस..', अशोक गहलोत बोले- हम पहले भी चुनाव हारे, लेकिन ...
'चुनाव हारने से ख़त्म नहीं होती कांग्रेस..', अशोक गहलोत बोले- हम पहले भी चुनाव हारे, लेकिन ...
Share:

जयपुर: कांग्रेस की दयनीय स्थिति पर उसे चारों तरफ से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी की आलोचना उसके विरोधी तो करते ही हैं, मगर पार्टी के नेता भी उसे घेरते रहते हैं। इसी बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की जमकर तारीफ की है। सीएम गहलोत ने कहा है कि चुनाव हारने से कांग्रेस खत्म नहीं होती, हम पहले भी कई चुनाव हार चुके हैं।

राजस्थान के बाड़मेर में प्रेस वालों से बात करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि, 'इंदिरा जी चुनाव हार गयीं थीं, जिन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए और बांग्लादेश को अलग देश बना दिया। मगर आपातकाल के बाद ऐसा माहौल बना कि पार्टी साफ हो गई। लेकिन फिर समय बदला, आंधी चली और फिर से कांग्रेस की सरकार बन गई। किन्तु कांग्रेस कहां खत्म हो गई? चुनाव हारने से कांग्रेस खत्म नहीं होती।' गहलोत ने आगे कहा कि, 'RSS-भाजपा के लोगों ने साजिश करके विद्वान मनमोहन सिंह जी को बदनाम किया और उसमे सफल हुए। बाबा रामदेव पहले क्या कहते थे और अब क्या बोलते हैं? भाजपा वाले कहते थे कि अच्छे दिन आयेंगे, कालाधन लायेंगे। 2g और कोलगेट घोटाले का आरोप लगाते थे, किन्तु एक भी आदमी को इन्होंने विगत 7 वर्षों में जेल में नहीं डाला।'

राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि, 'राहुल जी पिछले 7 वर्षों से लगातार भाजपा को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने पहले ही चेता दिया कि कोरोना महामारी आ रही है और इससे बेरोजगारी बढ़ेगी। विपक्ष तो केवल सरकार को सतर्क कर सकता है। जो-जो बातें राहुल गांधी ने कही, वह सभी बातें सही साबित हो रही है। मोदी जी को समझना चाहिए की एक विपक्ष का नेता बोल रहा है और उनको गंभीरता से लेना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए।

'श्रीलंका जैसे हाल में पहुंचा सकती हैं मुफ्त की घोषणाएं..', PM मोदी संग बैठक में बोले नौकरशाह

भाजपा और MNS के बीच क्या पक रहा ? गडकरी और राज ठाकरे की मुलाकात के बाद लगने लगे कयास

क्या हरियाणा के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -