जयपुर: कंस्ट्रक्शन साइट्स पर अकसर ही दर्दनाक हादसे देखने को मिलते हैं जिसमें कभी श्रमिकों तो कभी आम लोगों को जान गंवानी पड़ती है। ऐसा ही कुछ हुआ राजस्थान के भरतपुर में जहां एक बाजार में एक निर्माणाधीन खंभा अचानक नीचे से पैदल गुजर रहे एक युवक पर गिर पड़ा। पुलिस ने जानकारी दी कि एक दुकान में कुछ निर्माण कार्य जारी था। जहां तीसरी मंजिल से खंबा गिर गया।
इस घटना में एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हम दुकान के मालिक के साथ बात करने का प्रयास कर रहे हैं। घटना का एक वीडियो भी किसी CCTV कैमरा में दिखा है। ये भयानक है। वीडियो में दो युवक सड़क से जाते नजर आ रहे हैं। अचनाक दोनों के बीच पत्थरों का खंभा गिर जाता है। एक युवक अफरातफरी में आगे बढ जाता है जबकि दूसरी वहीं बेहोश होकर जमीन पर गिर जाता है। हादसे में पीछे सा आ रहा बाइक सवार महज एक फुट की दूरी से बाल-बाल बचता है।
ऐसी एक घटना कुछ महीने पूर्व गुरुग्राम में हुई थी जहां सोहना रोड पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया था। देर रात हुए इस हादसे में दो मजदूर बुरी तरह घायल हुए। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर ऊपर काम कर रहे थे, तभी अचानक फ्लाईओवर गिर पड़ा। दोनों घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया था।
#WATCH | An under-construction pillar in a market in Rajasthan's Bharatpur, collapses on a pedestrian passing by from below (16.12.2020) pic.twitter.com/N4knEBRU65
— ANI (@ANI) December 17, 2020
एंटनी वेस्ट हैंडलिंग सेल 21 दिसंबर को खोलेगा अपना आईपीओ ऑफर